8000mAh Battery Smartphones: कंपनियां आए दिन अपने डिवाइस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स और अपडेट लाती रहती हैं। ऐसे में स्मार्टफोन बैटरी टेक्नोलॉजी में लगातार इनोवेशन हो रहा है, जिससे बड़े बैटरी सेल को हल्के और कॉम्पैक्ट डिजाइन में फिट किया जा सकता है। हाल ही में आई रिपोर्ट में पता चला है कि OnePlus और OPPO 8000mAh बैटरी पर काम कर रहे हैं, जिससे स्मार्टफोन बैटरी की कैपेसिटी और परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
8000mAh बैटरी टेक्नोलॉजी पर टेस्टिंग
पॉपुलर टिपस्टर DCS ने बताया है कि 8000mAh बैटरी टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग शुरू हो गई है। हालांकि उन्होंने किसी ब्रांड का नाम नहीं लिया, लेकिन ‘Omega Labs’ का जिक्र जरूर किया है, जिसे OPPO और OnePlus से जोड़ा जा रहा है। यह बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है, जिससे डिवाइस को तेजी से चार्ज किया जा सकेगा। इसके साथ ही बैटरी में 15% हाई-सिलिकॉन मटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे इसकी एफिशिएंसी और लाइफ बढ़ेगी।
OnePlus और OPPO की बैटरी स्ट्रेटजी
यह पहली बार नहीं है जब OnePlus और OPPO बड़ी बैटरी के लिए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। OnePlus 13 Mini के भी 6000mAh बैटरी के साथ आने की बात कही जा रही है। साल के अगले हाफ में लॉन्च होने वाले OnePlus फोन्स में 6000mAh से 7000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही Realme भी 8000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग पर काम कर रहा है। इससे पहले OnePlus 13 को 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।
8000mAh बैटरी का फायदा
| फीचर्स | फायदा |
|---|---|
| लंबी बैटरी लाइफ | ज्यादा बैकअप और कम चार्जिंग जरूरत |
| 80W फास्ट चार्जिंग | कम समय में बैटरी फुल चार्ज |
| 15% हाई-सिलिकॉन मटेरियल | बैटरी की एफिशिएंसी और लाइफ बढ़ेगी |
| हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग सपोर्ट | ज्यादा पावरफुल परफॉर्मेंस |
| बैटरी का हल्का और कॉम्पैक्ट डिजाइन | डिवाइस का वजन ज्यादा नहीं बढ़ेगा |
OnePlus और OPPO नए बैटरी इनोवेशन के लीडर?
8000mAh बैटरी के साथ OnePlus और OPPO अपने स्मार्टफोन की बैटरी टेक्नोलॉजी में बड़ा सुधार ला सकते हैं। हालांकि, यह देखना अभी बाकी है कि ये बैटरियां सिर्फ फ्लैगशिप डिवाइसेज के लिए आती हैं या बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में भी इनका इस्तेमाल किया जाता है। आने वाले महीनों में इन ब्रांड्स से और बड़े बैटरी इनोवेशन देखने को मिल सकते हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा बैकअप और बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।
यह भी पढ़ें – BSNL के इस एनुअल प्लान के आगे Airtel, Jio भी फेल; यहां चेक करें डिटेल
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
23 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines