OnePlus Open foldable Phone Launch: चीनी टेक दिग्गज वनप्लस ने अपने पहले फोल्डेबल फोन OnePlus Open को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोल्डेबल फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है। कंपनी ने खुलासा किया है किया कि वनप्लस का यह फोन महज 237 ग्राम भारी है, जबकि iPhone 15 Pro Max 242 ग्राम है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो बेहतर फोटोग्राफी करने का अनुभव प्रदान करते हैं।
कंपनी ने वनप्लस ओपन को दो कलर ऑप्शन- एमराल्ड डस्क और वोयाजर ब्लैक में पेश किया है। वनप्ल ओपन में मुख्य कैमरा सेटअप पर 64MP टेलीफोटो सेंसर है। इसमें एक 48MP का कैमरा सेंसर है।
डिस्प्ले
वनप्लस ओपन में कवर डिस्प्ले के तौर पर 6.31-इंच की स्क्रीन है और इंटरनल डिस्प्ले 7.82-इंच की है। दोनों पैनलों की रिफ्रेश रेट 120Hz है और LTPO 3.0 तकनीक का उपयोग करते हैं। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 2,800 निट्स है।
प्रोसेसर और बैटरी
वनप्लस ओपन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप से लैस है और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 13 पर चलेगा। इसे 4 साल तक ओएस अपडेट और 5 साल तक सुरक्षा अपडेट प्राप्त होंगे। यह 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस में 4,805 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ेंः मार्केट में धमाल मचाने आया OPPO का नया Foldable Phone, फीचर्स पर हो जाएंगे फिदा
OnePlus Open foldable Phone: कीमत
वनप्लस ओपन को भारतीय बाजार के लिए 1,39,999 रुपये में पेश किया गया है। लॉन्च के सात ही कंपनी ने इसकी प्री-ऑर्डर शुरू कर दी है। डिवाइस की बिक्री 27 अक्टूबर से लाइव होगी।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
9 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
14 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
16 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines