OnePlus Open Foldable Phone Launch Date: इस साल 2023 फरवरी में वनप्लस ने क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को टीज़ किया था। हालांकि, कंपनी तब से इस मामले पर चुप है, लेकिन कथित हैंडसेट के डिज़ाइन, कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और अन्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं।
लीक हुए रेंडर पहले भी हैंडसेट के डिजाइन और कुछ कैमरा डिटेल्स पर संकेत दे चुके हैं। शेन्ज़ेन स्थित मोबाइल निर्माता ने अभी तक किसी मॉडल नाम की पुष्टि भी नहीं की है। वहीं, अब एक टिपस्टर ने उस उपनाम को लीक कर दिया है जिसका इस्तेमाल पहले वनप्लस बुक-स्टाइल फोल्डेबल हैंडसेट के लिए किया जा सकता है।
टिपस्टर मैक्स जंबोर ने ट्विटर पर साझा किया कि वनप्लस अपने फोल्डेबल फोन को वनप्लस ओपन उपनाम के साथ लॉन्च करने की प्लान बना रहा है। उनका ये भी दावा है कि कंपनी ने वनप्लस प्राइम, वनप्लस एज, वनप्लस पीक और वनप्लस विंग जैसे कई अन्य मॉडल नामों पर विचार किया।
विशेष रूप से जब मॉडल को पहली बार टीज किया गया था, तो इसे कुछ क्षेत्रों में अलग-अलग वनप्लस वी फोल्ड और वनप्लस वी फ्लिप नाम दिया गया था। इसके बाद ये फोन वनप्लस फोल्ड (OnePlus Fold) या वनप्लस वी फोल्ड (OnePlus V Fold) भी कहलाया जाने लगा।
OnePlus Open Foldable Phone Availability
आगामी वनप्लस फोल्डेबल फोन को लेकर पहले लीक जानकारी आई थी कि ये फोन ब्लैक, ग्रीन और गोल्डन जैसे तीन कलर ऑप्शन में आएगा। सबसे पहले फोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद अन्य बाजारों में ये स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
OnePlus Open Foldable Phone Specifications (Leaked)
वनप्लस फोल्डेबल फोन में 7.8-इंच 2K AMOLED इनर स्क्रीन और 6.3-इंच AMOLED बाहरी डिस्प्ले होने की उम्मीद है, दोनों 120Hz की रिफ्रेश के साथ हैं। इसके एंड्रॉइड 13-आधारित ऑक्सीजन ओएस 13.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाने की संभावना है। हैंडसेट को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के साथ 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आने की जानकारी दी गई है।
लीक हुए रेंडर से पता चला है कि आने वाले फोल्डेबल स्मार्टफोन में सैमसंग गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा के समान इमेज क्वालिटी प्रदान करने का दावा करता है। उम्मीद है कि फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50MP सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 48MP सेंसर शामिल होगा। पीछे एक पेरिस्कोप लेंस के साथ 32MP सेंसर और दो 32MP सेल्फी कैमरा सेंसर हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines