OnePlus Open Discount Offer: चीनी स्मार्टफोन मेकर वनप्लस ने अक्टूबर 2023 में भारत में वनप्लस ओपन को पेश किया था। फोल्डेबल स्मार्टफोन को अब Amazon की प्राइम सेल और फ्लिपकार्ट की GOAT सेल में काफी सस्ते में मिल रहा है। आप अभी फ्लैगशिप फोल्डेबल पर 19,250 रुपये तक की छूट ले सकते हैं।
यह हैंडसेट बुक-स्टाइल फोल्डेबल खरीदारों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप भी फोल्डेबल डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चलिए पहले फोन की कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जरूर जान लें…
वनप्लस ओपन की कीमत
वनप्लस ओपन Amazon पर 1,39,999 रुपये (16GB + 512GB) में लिस्टेड है। इसे वोएजर ब्लैक और एमराल्ड डस्क कलर में लिस्ट किया गया है लेकिन SBI Credit Card ट्रांजेक्शन के जरिए आप फोन पर फ्लैट 19,250 रुपये की छूट ले सकते हैं। बता दें कि ये ऑफर सिर्फ प्राइम मेंबर्स के लिए है। साथ ही, वनप्लस एक्सचेंज कैशबैक ऑफर में 57,950 रुपये तक की छूट दे रहा है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर ये डिवाइस बिना किसी ऑफर के 1,19,779 रुपये में मिल रहा है। जिन लोगों के पास बैंक कार्ड नहीं है उनके लिए फ्लिपकार्ट इसे खरीदने का सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।
डील को आसान बनाने के लिए आप नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी चेक कर सकते हैं। बैंक ऑफर को अप्लाई करने के बाद, फोन की कीमत 1,20,749 रुपये हो जाती है। इस कीमत पर, ये बुक-स्टाइल फोल्डिंग हैंडसेट सबसे जबरदस्त डील है। चलिए अब डिवाइस के स्पेसिफिकेशन पर भी एक नजर डालते हैं…
OnePlus Open के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो, वनप्लस ओपन में 7.82-इंच 2K AMOLED LTPO 120Hz मेन स्क्रीन और 6.31-इंच 2K AMOLED LTPO 120Hz कवर डिस्प्ले है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और एड्रेनो 740 GPU के साथ 16GB LPDDR5X और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज पर चलता है। फोल्डेबल फोन Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.2 पर बूट होता है।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 11 5G की 14 हजार रुपये गिरी कीमत, फ्री में मिल रहे हैं Buds
कैमरा तो है सबसे जबरदस्त!
वनप्लस ओपन में 67W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ 4,805mAh की बैटरी है। कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में 48MP मेन + 48MP अल्ट्रावाइड + 64MP टेलीपफोटो रियर कैमरा और 32MP और 20MP फ्रंट सेंसर हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, NFC और USB-C 3.1 पोर्ट है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें अलर्ट स्लाइडर, इन्फ्रारेड सेंसर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर मौजूद है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
5 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
7 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
9 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
12 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
12 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines