OnePlus Open Apex Edition Launch Date and Features: हाल ही में वनप्लस ने वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन के लॉन्च डेट की घोषणा की है। यह डिवाइस नए क्रिमसन शैडो कलर में एक स्पेशल एडिशन फोन होगा। कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस अपडेट से कहीं बढ़कर होने वाला है। वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन में कई नए AI फीचर्स जैसे AI इमेज एडिटिंग फीचर, एनहांस्ड स्टोरेज समेत कई खास फीचर्स मिलेंगे। चलिए फोन के डिजाइन लॉन्च डेट और अन्य डिटेल्स के बारे में जानते हैं…
OnePlus Open Apex Edition लॉन्च डेट
वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन 7 अगस्त को लॉन्च होने जा रहा है। फोन में डिजाइन के मामले में भी कई बदलाव होने वाले हैं। इतना ही नहीं वनप्लस ने हाल ही में एक्स के जरिए खुलासा किया था कि आने वाले वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन में नया VIP मोड मिलेगा। पोस्ट में लिखा है, “वीआईपी मोड #वनप्लसओपन एपेक्स एडिशन के साथ आपकी फिंगर्स पर टॉप-टियर प्राइवेसी देगा।” इससे ये साफ़ हो गया है कि वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन पर VIP मोड एक प्राइवेसी-सेंट्रिक फोन होगा।
OnePlus Open Apex Edition में होंगे ये बदलाव
वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश के साथ आएगा और इसमें क्रिमसन रेड शेड मिलेगा। इसमें डायमंड जैसा पैटर्न और अलर्ट स्लाइडर पर ऑरेंज एक्सेंट मिलेगा। कंपनी ने यह भी कंफर्म किया है कि फोन में AI इमेज एडिटिंग फीचर, बेहतर स्टोरेज और कई सिक्योरिटी फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन के बारे में ज्यादा डिटेल्स शेयर नहीं की हैं।
ये भी पढ़ें : iPhone लवर्स के लिए बुरी खबर! तो क्या नए iPhone 16 में नहीं मिलेंगे नए फीचर्स? जानें क्या है वजह
तगड़ा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन Android 14-बेस्ड स्किन के साथ आएगा और कथित तौर पर इसे 3 साल का ओएस अपग्रेड मिलेगा। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, रेगुलर मॉडल 4 साल के ओएस अपग्रेड के साथ आता है, लेकिन ऐसा Android 13 के साथ शिप किए गए डिवाइस के कारण हो सकता है। देखा जाए तो इसमें आपको एक तगड़ा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिल रहा है।
OnePlus Open Apex Edition की कीमत
वनप्लस ओपन एपेक्स के 16GB+512GB वैरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक डिवाइस की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। रेगुलर वनप्लस ओपन अभी बैंक छूट सहित 1,19,000 रुपये में उपलब्ध है।
SAMSUNG Galaxy Z Fold 6 को देगा टक्कर?
देखा जाए तो कहीं न कहीं ये फोन SAMSUNG Galaxy Z Fold 6 को कड़ी टक्कर दे सकता है, क्योंकि सैमसंग फोन के 512GB वैरिएंट की कीमत 1,76,999 रुपये है जबकि OnePlus का फोल्डेबल इससे काफी सस्ता है और तो और सैमसंग में कोई भी OnePlus जैसा VIP मोड भी नहीं है जो इसे प्राइस के हिसाब से नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। अगर आप सैमसंग फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो कुछ दिन और इंतजार कर लें।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines