OnePlus Foldable Phone Launch Cancel: OnePlus फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। बता दें कि कंपनी ने OnePlus Open 2 को ऑफिशियली कैंसिल कर दिया है। OnePlus ने अपने कम्युनिटी पोस्ट में बताया कि वे इस बार इस डिवाइस को लॉन्च नहीं करने वाले हैं। कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को लेकर अपनी स्ट्रेटजी पर फिर से विचार करेगी और नया फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं करेगी। जहां कंपनी ने इसे एक स्ट्रेटजिकल फैसला बताया है, वहीं माना जा रहा है कि इसका कारण Oppo Find N5 की कैमरा कैपिसिटी में कमी बताई जा रही है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
OnePlus Open 2 क्यों हुआ कैंसिल?
कंपनी OnePlus Open 2 को Oppo Find N5 के आधार पर तैयार करने वाली थी, लेकिन इसमें कई जरूरी कैमरा डाउनग्रेड के कारण कंपनी फोन को लॉन्च करने के लिए तैयार नहीं है। बता दें कि OnePlus Open में 48 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा था, जिसमें 1/2-इंच का सेंसर था, लेकिन Find N5 में इसे सिर्फ 8 MP कर दिया गया है, जो एक बड़ा डाउनग्रेड है।
इसके साथ ही OnePlus Open में 20 MP + 32 MP का डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप था, लेकिन Find N5 में इसे 8 MP + 8 MP में बदल दिया गया है। ऐसे में नए मॉडल को पुराने के बेहतर बनाने की जद्दोजहद अभी भी जारी है। इसके अलावा Find N5 में LYT808 सेंसर को LYT700 से बदला गया है, जो कमजोर सेंसर है। इन बदलावों के कारण, OnePlus ने ऐसा फोल्डेबल फोन लॉन्च करने से बचने का फैसला किया, जो पिछले वर्जन से कमजोर लगे। इसीलिए, कंपनी ने इस साल के लिए फोल्डेबल फोन को कैंसिल कर दिया है।
OnePlus ने क्या कहा?
इन अपडेट पर OnePlus ने कहा है कि यह एक कदम पीछे नहीं, बल्कि एक नई दिशा में काम करने की तैयारी है। कंपनी का दावा है कि वह नए इनोवेशन करने जा रही है और भविष्य में और बेहतर फोल्डेबल एक्सपीरियंस देगी। OnePlus Open 2 के कैंसिल होने का सीधा असर भारत और उत्तर अमेरिका (USA) के बाजारों पर पड़ेगा। Oppo Find N5 चीन, दक्षिण-पूर्व एशिया और चुनिंदा यूरोपीय देशों में उपलब्ध होगा, लेकिन इसे अमेरिका और भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines