OnePlus Nord N30 5G Launch Date in India: चीनी ब्रांड वनप्लस ने अपना नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। पिछले साल 2022 में लॉन्च हुए नॉर्ड N20 के उत्तराधिकारी के तौर पर वनप्लस नोर्ड एन30 5जी को पेश किया गया है।
अपने पूर्ववर्ती की तरह लेटेस्ट वनप्लस नॉर्ड एन30 5G स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। इस फोन को 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। आइए वनप्लस नोर्ड एन30 5जी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Nord N30 5G Launch Date Price in India
वनप्लस नोर्ड एन30 5जी को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत $299.99 (€280/INR24,780) है। OnePlus की आधिकारिक अमेरिकी वेबसाइट पर फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया गया है। जबकि, इसकी शिपिंग 8 जून 2023 से शुरू होगी। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग करने वालों को $59 (€55/INR4,875) की कीमत का OnePlus Nord Buds 2 TWS ईयरफोन साथ में मुफ्त मिलेगा।
वनप्लस नॉर्ड एन30 5जी को दो कलर ऑप्शन्स पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर में पेश किया है। हालांकि, वनप्लस ने फोन के स्पेक्स पेज और ऑनलाइन स्टोर पर केवल क्रोमेटिक ग्रे कलर मॉडल को लिस्ट किया है।
फिलहाल, वनप्लस नोर्ड एन30 5जी को अमेरिका में लॉन्च किया गया है, लेकिन खबरों की मानें तो जुलाई 2023 में इसे भारत समेत अन्य बाजारों में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। फोन की कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है।
OnePlus Nord N30 5G Specifications
वनप्लस नोर्ड एन30 5जी में एक पंच होल के साथ 6.72″ FullHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले है। ये फोन स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 128GB का UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें आप माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं।
बॉक्स से बाहर ये फोन Android 13-आधारित OxygenOS 13.1 पर चलाता है, जो सिर्फ एक प्रमुख Android अपडेट के साथ होगा। कंपनी ने 3 साल तक सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है। अन्य फीचर्स के तौर पर फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी-सी और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल हैं।
OnePlus Nord N30 5G Camera & Battery
बात करें कैमरा और बैटरी की तो वनप्लस नोर्ड एन30 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो 108MP का प्राथमिक कैमरा, 2MP मैक्रो और 2MP डेप्थ यूनिट के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
अब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 hr agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
18 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
20 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
2 days agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
3 days agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines