OnePlus Nord N30 5G Launch Date Price India: कथित तौर पर दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस एक नए फोन पर काम कर रही है। इसका नाम वनप्लस नॉर्ड एन30 बताया जा रहा है, जो नॉर्ड एन20 का स्थान लेगा।
ये स्मार्टफोन हाल ही में गूगल प्ले (Google Play) कंसोल लिस्टिंग पर देखा गया है। ऐसे में फोन के कुछ प्रमुख डिटेल्स का खुलासा भी हो गया है। लिस्टिंग के मुताबिक नॉर्ड एन30 अमेरिका में रीब्रांडेड वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी के रूप में आएगा।
OnePlus Nord N30 5G Specs (Leaked)
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी को हाल ही में इसी स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस नोर्ड एन30 5जी को Google Play कंसोल लिस्टिंग पर मॉडल नंबर CPH2513/CPH2515 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन में फुल एचडी+ डिस्प्ले होने की संभावना है।
वनप्लस नोर्ड एन30 5जी को स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित होने के लिए 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर सपोर्ट के लिए इसके Android 13 पर चलने की संभावना है। इन सभी नए डिटेल्स से संकेत मिलता है कि ये रीब्रांडेड वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी हो सकता है, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। अभी तक कंपनी इसे लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Specs
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित है। ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच (1,080×2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले को स्पोर्ट करता है। वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ आता है, जिसमें एफ/1.75 अपर्चर और ईआईएस सपोर्ट के साथ 108MP का सैमसंग एचएम6 सेंसर है। इसमें 2MP का मैक्रो शूटर और पीछे की तरफ 2MP का डेप्थ सेंसर और फ्रंट में 16MP का सेंसर है।
स्मार्टफोन 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करता है। ये स्मार्टफोन Android 13 पर आधारित नए OxygenOS 13.1 कस्टम स्किन पर चलता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines