हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

OnePlus Nord N30 5G का डिजाइन लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन

OnePlus Nord N30 5G: वनप्लस जल्द ही अमेरिकी बाजार में एक नया नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी की अपकमिंग स्मार्टफोन नॉर्ड N30 5G 2023 होगा। लीक के जरिए इस फोन से जुड़ी जानकारियां सामने आती रही हैं। अब आधिकारिक लॉन्च से पहले एक नए लीक में नोर्ड N30 मॉडल का डिजाइन का खुलासा हुआ है।

OnePlus Nord N30 5G का डिजाइन आया सामने

वनप्लस ने हाल ही में भारतीय मार्केट में अपने नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी स्मार्टफोन को पेश किया है। कहा जा रहा है कि नोर्ड एन 30 पहले से मौजूद OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का रिब्रांड होगा। यानी वनप्लस का यह अपकमिंग फोन Nord CE 3 Lite 5G जैसा होगा।

OnePlus Nord N30 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 ओएस और फुल एचडी + रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ दस्तक दे सकता है।

विज्ञापन

नॉर्ड N30 के सपेक्स की बात करें तो खबरों के मुताबिक, हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC से लैस हो सकता है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाएगा। कैमरे के मोर्चे पर इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।

बता दें कि ये जानकारियां रिपोर्ट्स के हवाले से है। कंपनी अभी इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola