OnePlus Nord CE5 भारत में आ चुका। यह फोन अपनी कीमत और बड़ी बैटरी की वजह से इन दिनों चर्चा में है। 24,999 रुपये से इसकी कीमत शुरू होती है। वहीं इसमें दमदार प्रोसेसर लगा है जो इसे स्मूथ रखता है। इस फोन में काफी बड़ी बैटरी दी गई है, बस एक बार चार्ज करो और बिंदास यूज़ करो। अगर आप नए Nord CE5 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता हैं इस फोन के डिजाइन से लेकर फीचर्स के बारे में।
डिजाइन और डिस्प्ले
OnePlus Nord CE5 का डिजाइन सिंपल है। इसके बैक साइड पर LED फ़्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। फ़ोन प्रीमियम फील देता है और इस्तेमाल करने में इजी है।
इसमें 6.77-इंच का FHD+ सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट का तड़का लगा है। इसमें 1430nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप
OnePlus Nord CE5 5G फोन के रियर में LED फ़्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। यहां f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का Telephoto कैमरा दिया है साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया है। फ़ोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया है। रियर कैमरे से दिन और रात में आपको अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। इस फोन पर वीडियो शूट काफी अच्छे से किये जा सकते हैं।
प्रोसेसर और परफॉरमेंस
OnePlus Nord CE5 में MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर लगा है और यह 2.2GHz से 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। पावर के लिए यह फोन 7100 mAh बैटरी से लैस है। यह 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है और 20% से 100% फुल चार्ज होने में इसे में 47 मिनट का समय लगता है। इसमें लगी बैटरी इसका प्लस पॉइंट है। एक बार चार्ज करो और अगले दिन तक आराम से चल जाती है। यह 8GB/12GB रैम से है। खूब इस्तेमाल करने के बाद फ़ोन स्मूथ रहता है और हीट नहीं होता।
OnePlus Nord CE5: कीमत और वेरिएंट
- 8GB RAM + 128GB Storage –24,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB Storage – 26,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB Storage – 28,999 रुपये
नतीजा
OnePlus Nord CE5 एक ऐसा जो अपनी कीमत पर खरा उतरता है। डिजाइन और फीचर्स के मामले में इस फोन ने इम्प्रेस किया जबकि इसकी सॉलिड परफॉरमेंस पसंद आई। यह एक वैल्यू फॉर मनी डिवाइस साबित होता है।
Rating: 8.5/10
यह भी पढ़ें: 15,000 से कम कीमत वाला नया OPPO K13x 5G स्मार्टफोन कितना दमदार? खरीदने से पहले करें चेक
संबंधित खबरें
फिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 hr agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
2 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
19 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
21 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
23 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines