OnePlus Nord CE4: मिड रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में वनप्लस का नया नोर्ड CE4 आ चुका है। इस फोन की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। फोन का डिजाइन और इसके फीचर्स आपको आकर्षित करने के लिए काफी हैं। लेकिन क्या इसकी परफॉरमेंस सच में दमदार है ? क्या यह अपने सेगमेंट में जगह बना पाएगा ? इन सब सवालों के जवाब आपको यहां मिलने वाले हैं। आइये जानते हैं कैसा है नया OnePlus Nord CE4 स्मार्टफोन।
डिजाइन और डिस्प्ले
नया OnePlus Nord CE4 अपने सिंपल डिजाइन की वजह से आपको पहली नज़र में पसंद आ सकता है। यह थोड़ा स्लिम है जिसकी वजह से आप इसे आसनी से एक हाथ से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन में एमोलेड , 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है जोकि 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ये डिस्प्ले बेहद स्मूथ है और इसका टच रेस्पोंस काफी जबरदस्त है। इस फोन में फोटो और वीडियो देखने में आपको मज़ा आयेगा।
कैमरा
फोटोग्राफी और वीडियो के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया है जिसमें कंपनी ने 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। सेकंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन से आप काफी शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ ही लोग लाइट में भी आपकोबहुत अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। अगर आप वीडियो बनाना पसंद करते हैं तो ये फोन आपके लिए कफी अच्छा साबित हो सकता है।
परफॉरमेंस
नए OnePlus Nord CE4 में परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट लगा है। यह एक अच्छा और भरोसेमंद प्रोसेसर है। इस फोन में 8 GB RAM + 128 GB स्टोरेज और 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं। फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है, इस फोन के साथ बॉक्स में आपको 100W का चार्जेर मिलता है।
ये फोन डुअल-सिम सपोर्ट से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड है। फोन की परफॉरमेंस बढ़िया है। यह फ़ास्ट है और मल्टीटास्किंग के दौरान भी यह स्लो नहीं पड़ता। अगर देर तक इसका करने पर यह हल्का से हीट भी होता है जोकि आम बात है। सिर्फ 29 मिनट में यह फोन फुल चार्ज होता है। कुल मिलाकार नया Nord CE4 एकअच्छा स्मार्टफोन है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
22 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines