Update in OnePlus Nord CE 4: अगर आप OnePlus का स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. कंपनी ने अपने दो साल पुराने फोन OnePlus Nord CE 4 के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है. यह अपडेट न सिर्फ फोन की सिक्योरिटी को बेहतर बनाता है, बल्कि कुछ परेशान करने वाली दिक्कतों को भी ठीक करता है. ऐसे में अगर आपके पास यह फोन है, तो यह अपडेट आपके एक्सपीरियंस को और स्मूथ बना सकता है.
किस फोन को मिला नया अपडेट
OnePlus ने भारत में OnePlus Nord CE 4 के लिए OxygenOS 16.0.5.700 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इस अपडेट का वर्जन नंबर IN: CPH2613_16.0.5.700 (EX01) है. हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा की है, लेकिन कुछ यूजर्स को यह अपडेट पहले ही मिल चुका है, जबकि बाकी यूजर्स को यह आने वाले दिनों में धीरे-धीरे मिल जाएगा.
अपडेट नहीं मिला तो क्या करें
अगर आपके फोन में अभी तक यह अपडेट दिखाई नहीं दे रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. ऐसे अपडेट सभी यूजर्स तक एक साथ नहीं पहुंचते, बल्कि फेज़ वाइज जारी किए जाते हैं. इसलिए संभावना है कि अगले कुछ दिनों में यह आपके फोन तक भी पहुंच जाएगा.
सिक्योरिटी और बग फिक्स में सुधार
इस नए अपडेट के साथ OnePlus Nord CE 4 यूजर्स को अप्रैल 2026 का लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच भी दिया गया है. इसके अलावा, एक बड़ी समस्या को भी ठीक किया गया है, जिसमें होम स्क्रीन पर नीचे की ओर स्वाइप करके Shelf खोलने पर Shelf stopped running का एरर बार-बार सामने आ रहा था.
अभी सिर्फ भारत में रोलआउट
फिलहाल यह अपडेट भारत में जारी किया जा रहा है. दूसरे देशों में इसे कब तक जारी किया जाएगा, इस बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसे ग्लोबल स्तर पर भी रोलआउट किया जाएगा.
समस्या होने पर कैसे दें फीडबैक
अगर अपडेट के बाद आपको फोन में किसी तरह की दिक्कत आती है, तो आप कंपनी को सीधे फीडबैक दे सकते हैं. इसके लिए आप अपने फोन से *#800# डायल करके फीडबैक टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, OnePlus कम्युनिटी पोस्ट के जरिए भी अपनी समस्या साझा कर सकते हैं.
फोन के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Nord CE 4 में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है. फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम दी गई है, जो इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल और गेमिंग के लिए काफी स्मूथ बनाता है. इसके अलावा, इसमें X-axis लीनियर मोटर भी दिया गया है, जिससे गेमिंग का अनुभव और बेहतर हो जाता है.
ये भी पढ़ें- Google ने दिया बड़ा अपडेट, Gmail यूजर्स आसानी से बदल सकते हैं अपना यूजरनेम, बस फॉलो करें ये स्टेप्स
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
14 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
17 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
18 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
22 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines