OnePlus Nord CE 4 Lite Launch Price: OnePlus जल्द ही भारत में अपना नया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है लेकिन इस बात को लेकर अभी काफी कन्फ्यूजन है कि इस महीने कौन सा मिड-रेंज वनप्लस फोन लॉन्च होगा। लीक्स में कहा जा रहा है कि वनप्लस नॉर्ड या नॉर्ड सीई 4 लाइट इस साल जून में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी ने एक टीजर जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 18 जून को नया फोन आ रहा है। हाल ही में दोनों फोन्स को सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी स्पॉट किया जा चूका है।
OnePlus Nord CE 4 Lite होगा लॉन्च?
एक्स पोस्ट के ज़रिए वनप्लस ने देश में नॉर्ड-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन के आने की घोषणा की है। पोस्ट के मुताबिक, हैंडसेट 18 जून को शाम 7:00 बजे IST पर लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अमेजन माइक्रोसाइट से पता चला है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट 18 जून को लॉन्च होगा।
डिजाइन हुआ लीक
अब, टिप्सटर गैजेट बिट्स द्वारा वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट की एक हैंड्स-ऑन इमेज ऑनलाइन लीक की गई है। इससे पता चलता है कि डिवाइस के डिजाइन में कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। इसमें छोटे कैमरा सेंसर होंगे जिन्हें पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल पर रखा जाएगा।
OnePlus Nord CE 4 Lite के फीचर्स
OnePlus Nord CE 4 Lite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 SoC, 2021 चिपसेट होने की संभावना है, जिसने पिछले साल 20,000 रुपये से कम कीमत वाले कई फोन को पावर दिया है। डिवाइस को गीकबेंच वेबसाइट पर भी इसी चिप के साथ देखा गया है। अगर पिछले लीक्स की माने तो डिवाइस में 6.67-इंच AMOLED स्क्रीन मिल सकता है, जो FHD+ रिज़ॉल्यूशन पर काम करेगा। बैक कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर हो सकता है। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है।
कीमत होगी 20,000 रुपये से कम
अगर लीक सही साबित होते हैं, तो इसका मतलब है कि OnePlus Nord CE 4 Lite अपने पिछले मॉडल की तुलना में मामूली अपग्रेड के साथ आएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि बैटरी, चार्जिंग और प्राइमरी कैमरे को छोड़कर ज्यादातर फीचर समान हैं। लेकिन, अभी तक ऑफिशियल तौर पर कुछ भी कंफर्म नहीं है। इसके बारे में ज्यादा जानने के लिए हमें कुछ और हफ्तों का इंतजार करना होगा। अगर यह लॉन्च होता है, तो मिड-रेंज वनप्लस नॉर्ड फोन की कीमत 20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines