OnePlus Nord CE 4 Lite launch Price: भारत में OnePlus Nord CE 4 Lite जल्द ही लॉन्च हो सकता है क्योंकि स्मार्टफोन को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। नया वनप्लस नॉर्ड सीरीज फोन, जो पहली बार पिछले हफ्ते ऑनलाइन स्पॉट हुआ था, पिछले साल के वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट का अपग्रेड मॉडल होने वाला है। वनप्लस नॉर्ड सीई 4 लाइट को स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें डुअल रियर कैमरे, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,500mAh की बैटरी होगी।
मॉडल नंबर भी आया सामने
एक्स पर टिपस्टर संजू चौधरी (@saanjjjuuu) ने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जिसमें बीआईएस साइट पर वनप्लस फोन की लिस्टिंग दिखाई दे रही है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन का मॉडल नंबर CPH2619 है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि ये डिवाइस और कोई नहीं बल्कि वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट है। टिपस्टर का कहना है कि वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट की कीमत भारत में 20,000 रुपये से कम होगी।
OnePlus Nord CE 4 Lite के फीचर्स
वनप्लस नोर्ड CE 4 लाइट में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच फुल-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। डिवाइस Android 14 और स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 SoC के साथ आ सकता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। जबकि ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने वाला है।
OnePlus Nord CE 4 Lite की संभावित कीमत
वनप्लस ने अभी तक वनप्लस नोर्ड सीई 4 लाइट के लॉन्च डिटेल्स को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। हालांकि अगर ये फोन वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के अपग्रेड के तौर पर आ रहा है तो ये फोन भी 20 हजार से कम में लॉन्च हो सकता है क्योंकि कंपनी ने नॉर्ड सीई 3 लाइट को पिछले साल अप्रैल में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines