OnePlus Nord CE 3 Lite: वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने घोषणा की है इस फोन को भारतीय मार्केट में 4 अप्रैल को लॉन्च करेगी। ऐसे में लॉन्चिंग डेट नजदीक आने से इसके स्पेसिफिकेशन्स पहले ही लीक के जरिए सामने आ गए हैं। वहीं, अब एक नई लीक में वनप्लस के इस अपकमिंग फोन की कीमत सामने आई है। तो चलिए जानते हैं कि यह स्मार्टफोन भारत में किस प्राइस रेंज के साथ दस्तक देगा।
OnePlus Nord CE 3 Lite: भारत में क्या होगी कीमत?
जाने-माने टिप्सटर प्राइसबाबा के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट को भारत में 8GB + 128GB मेमोरी कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया जाएगा। जो दो कलर ऑप्शन- पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे में उपलब्ध होगा। कीमत को लेकर कहा गया है कि वनप्लस के भारत में एमआरपी 27,999 रुपये हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी कीमत की जानकारी नहीं दी है।
और पढ़िए – Redmi 12C के स्पेसिफिकेशन और कीमत का खुलासा, भारत में 30 मार्च को होगा लॉन्च
मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा
लीक और टीजर के अनुसार, नॉर्ड सीई 3 लाइट एक नए डिजाइन के साथ लॉन्च होगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। जिसके जरिए यूजर्स शानदार फोटोग्राफी कर सकेंगे। साथ ही कंपनी इस फोन को 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी पैक दे सकती है। जबकि, इसके पुराने मॉडल वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 33W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ेंः Realme GT Neo 5 SE की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, मिलेगा 100W का चार्जर और बहुत कुछ
नया मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट से लैस होगा और इसमें सिक्योरिटी के लिए लिहाज से साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन में मिलने वाला डिस्प्ले 6.72 इंच बड़ा होगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
15 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
17 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
19 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
21 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines