OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Vs Lava Agni 2 5G: मार्केट में सस्ते लेकर महंगे स्मार्टफोन उपलब्ध है। हाल ही में भारतीय बाजार में दो बजट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G और Lava Agni 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। ये दोनों फोन को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसकी जमकर बिक्री हो रही है। तो ऐसे में अगर आप भी सस्ते में एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी और लावा अग्नी 2 5जी एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। लेकिन इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत में थोड़ी भिन्नता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम यहां इन दोनों फोन के कंपैरिजन लेकर आए हैं। इसके बाद आप अपने बजट और जरूरतों के अनुसार दोनों में से किसी एक फोन को खरीद सकते हैं।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Vs Lava Agni 2 5G: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
सबसे पहले बात करें वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की तो इस फोन में आपको 67W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की पावरफुल बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इसमें 6.7-इंच का सेंटर अलाइंड पंच होल डिस्प्ले देखने मिलता है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120HZ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। कैमरे के मोर्चे पर इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 108MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2MP का डेप्थ कैमरा और एक 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 695 SoC द्वारा संचालित है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह OxygensOS 13.1 पर काम करता है।
यह भी पढ़ेंः Sale Sale Sale! सस्ते में मिल रहे हैं महंगे दमदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन्स
अब, बात करें लावा Agni 2 5G की तो इसमें आपको 6.78 इंच का कर्व्ड ऐमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिवाइस ऑक्टा-कोर 2.6GHz मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 6nm प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 66W चार्जरिंग सपोर्ट के साथ 4700 mAh की बैटरी मिलती है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में फोटोग्राफी के लिए रियर में चार कैमरे मिलते हैं, जिसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और एक 2MP का डेप्थ कैमरा शामिल है। वही, फ्रंट में इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Vs Lava Agni 2 5G: कीमत
वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसमें 8 GB+128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। इसे कंपनी की आधिकारिक साइट से खरीदा जा सकता है। वहीं, बात करें Lava Agni 2 5G की तो यह स्मार्टफोन आपको शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर 21,999 रुपये में मिल सकता है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
19 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
20 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
22 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines