OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Launch Price in India: वनप्लस ने अपने नोर्ड सीई 2 लाइट का अगला मॉडल नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 4 अप्रैल को शाम 7 बजे नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी पेश किया। न्यू नॉर्ड सीरीज़ का स्मार्टफोन पिछले साल के वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी का उत्तराधिकारी है। आइए वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Price in India
सबसे पहले अगर कीमत की बात करें तो भारत में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी को 25 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। इसके दो स्टोरेज वेरिएंट भारत में पेश किए गए हैं। इसके बेस 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि इसका टॉप मॉडल 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 21,999 रुपये में पेश किया गया है।
और पढ़िए – Nokia C12 Plus: नोकिया का किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें खूबियां
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Availability in India
ग्लॉसी फिनिश के साथ वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी दो रंग विकल्पों में आता है। इसे पेस्टल लाइम और क्रोमैटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। बात करें उपलब्धता की तो फोन 11 अप्रैल 2023 से वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर, अमेजन इंडिया (Amazon India) और अन्य रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Launch Offer & Sale
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5 जी पर लॉन्च ऑफर में दिया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक आईसीआईसीआई कार्ड और ईएमआई लेनदेन का इस्तेमाल करके की गई खरीदारी पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, फोन नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्पों के साथ भी उपलब्ध किया जाएगा।
OnePlus Nord CE 3 Lite Specifications
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी में 6.72 इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 91.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो, 391 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 120 हर्ट्ज़ का डायनामिक रिफ्रेश रेट है।
कहा जाता है कि होल पंच डिस्प्ले 240Hz टच सैंपल रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस डिलीवर करता है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी मिलता है।
ये फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 13.1 पर चलता है। यह दो ऑक्सीजनओएस अपडेट और तीन साल के सुरक्षा अपडेट प्राप्त करने की पुष्टि करता है। ये फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 695 एसओसी द्वारा संचालित है, जिसे एड्रेनो 619 जीपीयू और 8 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ जोड़ा गया है।
और पढ़िए – Twitter पर अब नहीं नजर आएगी नीली चिड़िया! Logo के लिए Musk का दिखा डॉगी प्यार
Nord CE 3 Lite 5G Camera
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एफ/1.75 अपर्चर और ईआईएस सपोर्ट के साथ 108-मेगापिक्सल का सैमसंग एचएम6 सेंसर है। कैमरा सेटअप में 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी शामिल है। वनप्लस ने एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप जोड़ा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Battery
वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी में 5,000mAh की बैटरी है जो 67W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि ये सिर्फ 30 मिनट में बैटरी को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। बैटरी को एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन यूज करने का भी दावा किया गया है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines