OnePlus Nord CE 3 5G: भारत सहित दुनियाभर में मोबाइल फोन कंपनियां एक से बढ़कर एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। बाजार में आज सभी रेंज में स्मार्टफोन उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप 30 हजार रुपये से कम की रेंज में एक दमदार फोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए वनप्लस के Nord CE 3 5G स्मार्टफोन एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह अमेजन पर बंपर ऑफर के साथ खरीदने के लिए लिस्टेड है।
OnePlus Nord CE 3 5G को सस्ते में खरीदने का मौका
शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर वनप्लस का यह स्मार्टफोन 26,999 रुपये में लिस्टेड है। यह कीमत वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी के बेस वेरिएंट (8GB+128GB) के लिए है। हालांकि, अमेजन पर उपलब्ध बैंक और एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेकर इस फोन को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं।
बैंक ऑफर
ऑफर की बात करें तो, आप ICICI Bank Credit Cards और OneCard Credit Card का इस्तेमाल कर के वनप्लस के इस फोन की फोन की कीमत 2000 रुपये और कम कर सकते हैं। हालांकि, ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस ऑफर का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 20799 रुपये की खरीदारी करनी होगी। इसके साथ ही ग्राहक HSBC Cashback Card Credit से भुगतान कर के 500 रुपये की छूट पा सकते हैं।
एक्सचेंज ऑफर
वनप्लस के इस धांसू स्मार्टफोन पर सबसे बड़ा डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत दिया जा रहा है। ग्राहक अपने पुराने फोन को बदलकर 24,900 रुपये तक की एक्सचेंज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। यानी सिर्फ एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेकर इस फोन को मात्र 2,000 रुपये (26,999-24,900) में खरीद सकते हैं। हालांकि, आपको एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ लेने के लिए पुराने फोन की कंडीशन अच्छी होनी चाहिए।
यह भी पढ़ेंः मात्र 2000 रुपये में खरीदें Samsung का 75 हजार रुपये वाला 5G फोन, दमदार फीचर्स से है लैस
OnePlus Nord CE 3 5G Specifications
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी में 6.7 inch का एचडी डिस्प्ले देखने को मिलता है, जो 1080×2412 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर से लैस है।
कैमरे की बात करें तो यह स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000 mAh की पावरफुल बैटरी के साथ आता है। हैंडसेट Android Oxygen Android 13.1 पर काम करता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
19 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
20 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
22 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines