OnePlus Nord CE 3 5G Discount Offer: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने पिछले साल भारत में वनप्लस नॉर्ड सीई 3 को लॉन्च किया था। यह वनप्लस के मिड रेंज केटेगरी का तगड़ा फोन है और आप डिवाइस को अब इसकी लॉन्च कीमत से काफी कम प्राइस पर खरीद सकते हैं। अमेजन पर बैंक ऑफर और कूपन डिस्काउंट का लाभ उठाकर आप इसे 22,000 रुपये से कम में अपना बना सकते हैं। आइये इस बेस्ट डील के बारे में जानते हैं…
OnePlus Nord CE 3 5G की भारत में कीमत
वनप्लस नोर्ड CE 3 5G का 8GB RAM और 128GB वेरिएंट अमेजन पर 24,999 रुपये में उपलब्ध है। फोन की कीमत कम करने के लिए ग्राहक 2,000 रुपये का कूपन भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, आप आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और वनकार्ड क्रेडिट कार्ड के बैंक ऑफर के जरिए से 2,000 रुपये तक की छूट या एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड ईएमआई पेमेंट के जरिए से 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
डील को और भी शानदार बनाने के लिए फोन पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा अन्य ऑफर्स की बात करें तो आप एक्सचेंज डिस्काउंट के जरिए 23,050 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। आइये फोन के कुछ खास फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं।
OnePlus Nord CE 3 5G के स्पेसिफिकेशंस
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 782G CPU और एड्रेनो 642L GPU मिलता है। फोन आउट ऑफ बॉक्स Android 13 पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर रन करता है। फोन डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर के साथ आता है।
Nord CE 3 में 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में पीछे की तरफ 50MP OIS + 8MP UW + 2MP का मैक्रो लेंस और 16MP का सेल्फी शूटर मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
8 mins agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
3 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
5 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines