OnePlus Nord Buds 3 launch Price and Features: वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और इसकी कीमत 3,000 रुपये से कम है। नए वायरलेस इयरफोन वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 के अपग्रेड हैं, जो अब बहुत कम कीमत पर उपलब्ध हैं। नए वनप्लस बड्स के साथ, कंपनी 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ और ANC सपोर्ट के साथ बेहतर साउंड एक्सपीरियंस का वादा कर रही है। चलिए नए वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 के स्पेक्स और भारत में कीमत के बारे में जानते हैं…
OnePlus Nord Buds 3 की भारत में कीमत
वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 की कीमत 2,299 रुपये से शुरू होती है। यह Amazon, Flipkart, Croma, Vijay Sales और अन्य कई चैनल्स पर जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इन्हें हार्मोनिक ग्रे और मेलोडिक व्हाइट कलर में पेश किया है। वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 की पहली सेल 20 सितंबर से शुरू होगी। ग्राहक ICICI बैंक और OneCard क्रेडिट कार्ड पर 200 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी ले सकते हैं।
OnePlus Nord Buds 3 के खास फीचर्स
वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 में 32dB तक के एक्टिव नॉइस कैंसलेशन यानी ANC का सपोर्ट दिया गया है। ANC में दो मोड़ हैं, जिसमें ट्रांसपेरेंसी और नॉइस रिडक्शन शामिल हैं। नॉइस-कैंसलिंग को ऑन करके, वनप्लस का दावा है कि आप बड्स से अनवांटेड साउंड्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है। वनप्लस AI क्लियर कॉल्स फीचर भी दे रहा है, जो एक एडवांस्ड डुअल-माइक सिस्टम के साथ आता है। AI-बेस्ड एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके, वनप्लस ईयरबड्स बेहतर फोन कॉल एक्सपीरियंस दे सकता है।
10 मिनट के चार्ज 11 घंटे चलेगा
वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 में 12.4mm का एक्स्ट्रा-लार्ज डायाफ्राम है, जिसमें बासवेव 2.0 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट है। वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह एक्टिव नॉइस कैंसलेशन डिसेबल होने पर सिंगल चार्ज पर 12 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक देता है और चार्जिंग केस के साथ 43 घंटे का लिसनिंग टाइम देता है। वहीं, फास्ट चार्जिंग सिर्फ 10 मिनट के चार्ज के बाद 11 घंटे का प्लेबैक देती है।
ये भी पढ़ें : Jio Down: नहीं आ रहे नेटवर्क…काम नहीं कर रहा मोबाइल इंटरनेट, क्या आपको भी आ रही है समस्या?
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
4 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
6 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
23 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines