Jio Down: नहीं आ रहे नेटवर्क...काम नहीं कर रहा मोबाइल इंटरनेट, क्या आपको भी आ रही है समस्या?

Jio Down: क्या आपके फोन पर भी जियो का नेटवर्क नहीं आ रहा है और आपको इंटरनेट यूज करने में दिक्कत आ रही है तो आपको बता दें रिलायंस जियो की सर्विस ठप हो गई है।

Jio Down

Jio Down: अगर आप भी जियो सिम का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। देशभर में रिलायंस जियो की सर्विस ठप हो गई है। डाउनडिटेक्टर पर 12 बजे के करीब 10 हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं कि उनके फोन पर जियो के सिग्नल नहीं आ रहे हैं। जबकि 20 परसेंट लोग अपने डिवाइस पर इंटरनेट का यूज नहीं कर पा रहे हैं। आउटेज की सबसे ज्यादा दिक्कत दिल्ली, लखनऊ और मुंबई जैसे शहरों से देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

Jio Down

विज्ञापन

जियो डाउन कर रहा है ट्रेंड 

देशभर से कई यूजर्स जियो की सर्विस डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर भी जियो डाउन ट्रेंड कर रहा है। इसके बाद कुछ यूजर्स तो जियो डाउन के मीम भी शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

फैक्ट चेक

हालांकि, हम इस वक्त नोएडा में हैं और हमने भी अपने कुछ साथियों के डिवाइस पर जिओ नेटवर्क की जांच की जिसमें हमने पाया की जियो का नेटवर्क अच्छे से काम कर रहा है। इंटरनेट की स्पीड भी 60Mbps तक देखने को मिल रही है।

Jio फाइबर भी नहीं कर रहा काम  

जियो के मोबाइल नेटवर्क के अलावा कुछ यूजर्स को जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस यानी जियो फाइबर पर भी इंटरनेट इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है। हजारों यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इसकी जानकारी दे रहे हैं। वहीं, खबर लिखे जाने तक कंपनी ने इस आउटेज पर कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ