OnePlus Nord 5 review: मिड रेंज प्रीमियम बजट सेगमेंट में OnePlus की Nord सीरीज काफी पॉपुलर है। ग्राहकों को नोर्ड फ़ोन काफी पसंद आ रहे है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हाल ही में वनप्लस ने अपना नया OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन बाजार में पेश किया है। इस फोन की कीमत 31,999 रुपये से शुरू होती है। अगर आप नए नोर्ड 5 को खरीदने जा रहे हैं तो आइये जानते हैं क्या यह वाकई एक लाजवाब पैसा वसूल स्मार्टफोन है? क्या यह कंटेंट क्रिएटर के बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकते हैं ?
OnePlus Nord 5: डिजाइन
OnePlus Nord 5 का डिजाइन प्रीमियम होने के साथ स्लीक भी है। यह काफी अच्छा दिखने वाला स्मार्टफोन है। इसके रियर में LED फ़्लैश लाइट के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है। ओवल शेप में इसका डिजाइन हमें पसंद आया। Marble Sands कलर में यह फ़ोन वाकई प्रीमियम फील देता है। नोर्ड 5 का वजन 211 ग्राम है और यूज़ करने पर यह हैवी फील नहीं देता। साइज़ थोड़ा बड़ा है पर यह उन लोगों को काफी पसंद आने वाला है जो फ़ोन पर वीडियो देखते हैं या गेम्स खेलते हैं। ओवरआल डिजाइन और क्वालिटी के मामले में इस फोन को पूरे नंबर मिलते हैं।
OnePlus Nord 5: डिस्प्ले
नए Nord 5 में 6.83 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है जो अल्ट्रा HDR से लैस है डिस्प्ले का पीक ब्राईटनेस 1400 nits है यह डिस्प्ले आंखों की सेफ्टी के लिए अच्छा है डिस्प्ले बेहद कलरफुल और रिच है ऐसे में इस फ़ोन पर वीडियो और फोटो देखने में मजा आता है इतना ही नहीं गेमिंग के दौरान भी डिस्प्ले काफी मददगार साबित होता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश टाइम 144Hz तक जाता है। डिस्प्ले बेहद स्मूथ है।
OnePlus Nord 5: कैमरा
फोटोग्राफी और वीडियो के लिए इस फोन के रियर में 50MP Sony LYT-700 कैमरा और साथ में 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया है। इस कैमरा सेटअप की मदद से आप 4K वीडियो 60FPS पर शूट कर सकते हैं। वहीं इसके फ्रंट में 50MP ISOCELL JN5 कैमरा दिया है और खास बात ये है कि फ्रंट कैमरे की मदद से 4K वीडियो भी 60FPS पर शूट कर सकते हैं। कम रोशिनी में आपको अच्छे रिजल्ट मिलते हैं, अगर आपको बेसिक फोटोग्राफी की जानकारी है तो आप इस फोन से कमाल के शॉट क्लिक कर सकते हैं।
OnePlus Nord 5: परफॉरमेंस
नए नोर्ड 5 में परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया है। यह फोन OxygenOS 15 बेस्ड Android 15 पर काम करता है। इस फोन में 6800mAh की बड़ी बैटरी लगी है। फुल चार्ज करने पर इस फोन में लगातार 19.8hrs तक YouTube पर वीडियो देख सकते हैं। यह फोन 8GB और 12GB रैम से लैस है। फुल चार्ज और नॉर्मल इस्तेमाल पर यह फोन एक दिन आराम से निकाल देता है।
इस फोन की परफॉर्मेंस स्मूथ है। मल्टीटास्किंग के दौरान यह फोन निराश होने का मौका नहीं देता। इसमें हीटिंग का भी फिलहाल कोई इशू नहीं है। यह स्मूथ है और बढ़िया परफॉर्म करता है।
OnePlus Nord 5: कीमत और वेरिएंट
8GB RAM + 256GB ROM: ₹31,999
12GB RAM + 256GB ROM: ₹34,999
नतीजा: OnePlus Nord 5 अपनी कीमत के हिसाब से वैल्यू फोन मनी स्मार्टफोन साबित होता है। अगर आप वीडियो शूट करना पसंद करते हैं तो यह फोन आपको जरूर पसंद आएगा। अगर आप मोबाइल पर गेमिंग करते हैं तो यह फोन बिना रुके बेहतर प्रदर्शन करता है। डिजाइन के मामले Nord 5 यूथ से लेकर फैमिली क्लास को पसंद आएगा।
Rating: 8/10
यह भी पढ़ें: OnePlus Buds 4: HD ऑडियो, AI फीचर्स, खरीदने से पहले जानिए कितने वैल्यू फॉर मनी हैं बड्स 4
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
13 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
17 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
19 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines