OnePlus Nord 4 Launch Date Price in India: मार्च के महीने की शुरुआत के साथ ही एक के बाद एक दिग्गज फोन निर्माता कंपनियों ने भारतीय बाजार में अपने स्मार्टफोन को उतार दिया है। आगामी दिनों में भी कई धांसू फीचर्स के साथ किफायती स्मार्टफोन्स की भारत में एंट्री होने वाली है। सैमसंग, रियलमी, लावा, रेडमी और वीवो, नथिंग जैसी कंपनियों के नए फोन भारत में पेश कर दिए गए हैं और अब जल्द ही वनप्लस भी अपने नॉर्ड 4 स्मार्टफोन को पेश कर सकता है। हालांकि, लॉन्च डेट की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मई में वनप्लस नॉर्ड 4 लॉन्च हो सकता है।
साल 2023 में वनप्लस नॉर्ड 3 (OnePlus Nord 3) लॉन्च हुआ था, जिसके लगभग एक साल बाद वनप्लस नॉर्ड 4 की भारत में एंट्री होने वाली है। बताया जा रहा है कि वनप्लस नॉर्ड 4, वनप्लस ऐस 3वी (OnePlus Ace 3V) का रीब्रांडेड संस्करण है जो मई में लॉन्च कर दिया जाएगा। हाल ही में वनप्लस ऐस 3वी के बारे में जानकारियां ऑनलाइन सामने आई थी, जिसके जरिए फोन के कुछ फीचर्स का भी पता चला है। लॉन्च से पहले ही फोन के फीचर्स, प्रोसेसर, डिस्प्ले आदि की जानकारी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। वहीं, अब एक टिपस्टर ने जानकारी साझा करते हुआ कहा है कि कंपनी वनप्लस नॉर्ड 4 पर काम कर रही है।
वनप्लस नॉर्ड 4 का कोडनेम लीक
टिपस्टर मैक्स जंबोर द्वारा अपने ट्विटर अकाउंट से आगामी वनप्लस नॉर्ड 4 का कोडनेम “ऑडी” बताया गया है। जबकि, पिछली लीक से जानकारी मिली थी कि ये फोन वनप्लस ऐस 3वी का रीबैज एडीशन हो सकता है।
हो सकता है वनप्लस नॉर्ड 4 या वनप्लस नॉर्ड 5
GizmoChina ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि वनप्लस नॉर्ड 4 का उपनाम सटीक हो ऐसा जरूरी नहीं है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी 4 नंबर की जगह 5 को पेश कर सकती है। ऐसे में वनप्लस नॉर्ड 3 के बाद वनप्लस नॉर्ड 5 की भी एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है कि 4 नंबर कुछ देशों में अपशकुन माना जाता है, जिस वजह से वनप्लस नॉर्ड 5 पेश (OnePlus Nord 5 Launch Date) हो सकता है।
OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिक्शन्स लीक
लॉन्च से पहले वनप्लस ऐस 3वी की जानकारी लीक हो चुकी है। उम्मीद है कि आगामी फोन Snapdragon 7+ Gen 3 SoC प्रोसेसर के साथ होगा। इसमें 120Hz 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। जबकि, फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5,500mAh बैटरी होगी। उम्मीद है कि फोन में 16GB रैम मिलेगा। चीन में इसकी कीमत CNY 2,000 यानी लगभग 23,400 रुपये हो सकती है।
OnePlus Nord 4 Price (Expected)
साल 2023, जुलाई में वनप्लस नॉर्ड 3 को भारत में 33,999 रुपये और 37,999 रुपये के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन का 8GB + 128GB और 16GB + 256GB ऑप्शन है। उम्मीद है कि आगामी वनप्लस नॉर्ड 4 भी 35 हजार रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक की कीमत के साथ भारत में पेश हो सकता है।
बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो हाल ही में लीक जानकारी में टिपस्टर शिशिर ने कहा था कि आगामी वनप्लस फोन Qualcomm Snapdragon 7 Plus Gen 3 SoC प्रोसेसर के साथ होगा। फोन के साथ 16GB तक रैम मिल सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.74 इ्ंच का 120Hz OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 5,500 mAh की बैटरी हो सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
20 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines