OnePlus Nord 3 Launch Date: भारतीय बाजार में वनप्लस नॉर्ड 3 जल्द लॉन्च होने वाला है। अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर वनप्लस नॉर्ड 3 का टीजर जारी हुआ है। इसके अलावा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे लाइव कर दिया गया है। टीजर के जरिए वनप्लस अपने एक और नॉर्ड हैंडसेट के लॉन्च को भी टीज कर रहा है, जो नॉर्ड सीई 3 हो सकता है।
इसके अलावा एक टिपस्टर ने भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 की कीमत, रैम और स्टोरेज की जानकारी को भी लीक किया है। हैंडसेट का एक अनबॉक्सिंग वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है, जो सभी कॉर्नर से फोन का डिजाइन दिखाता है।
वनप्लस नॉर्ड 3 का टीजर जारी
आधिकारिक वनप्लस वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर वनप्लस नॉर्ड 3 को टीज किया जा रहा है। टीजर पन्नों से पता चलता है कि फोन एक फ्लैट डिस्प्ले और अलर्ट स्लाइडर की सुविधा देगा। वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अन्य नॉर्ड हैंडसेट का टीजर पेज भी लाइव हो गया है।
जल्द होगा वनप्लस नॉर्ड 3 और नॉर्ड सीई 3
कहा जाता है कि वनप्लस बहुत जल्द वनप्लस नॉर्ड 3 के साथ नॉर्ड सीई 3 लॉन्च करेगा। दोनों हैंडसेट के भारत में जुलाई में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस बीच टिपस्टर अभिषेक यादव ने वनप्लस नॉर्ड 3 की कीमत लीक है। टिपस्टर के अनुसार अपकमिंग फोन दो रैम और स्टोरेज के साथ आएगा।
OnePlus Nord 3 Price in India
टिपस्टर के मुताबिक भारत में वनप्लस नॉर्ड 3 के दो रैम और स्टोरेज में उपलब्ध होगा। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। जबकि, इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये है।
OnePlus Nord 3 Specs (Leaked)
कीमत के अलावा वीडियो भी लीक हुई है। इसमें अलर्ट स्लाइडर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नजर आया है। इससे पता चलता है कि बॉक्स में फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर भी शामिल है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक स्पीकर और सिम ट्रे शो होता है।
लीक से ये भी पता चला है कि वनप्लस नॉर्ड 3 में 6.74-इंच AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंशन 9000 SoC प्रोसेसर है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड यूनिट और 2MP का सेंसर शामिल है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines