OnePlus Nord 3 5G Launch Date in India: भारत में जल्द ही वनप्लस नोर्ड 3 5जी लॉन्च होने वाला है। ऐसी अफवाहें हैं कि कथित फोन वनप्लस ऐस 2वी का रीब्रांडेड संस्करण हो सकता है। इस फोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, भारत में वनप्लस नॉर्ड 2 की तरह नॉर्ड 3 5जी के सफल होने की उम्मीद है।
हाल ही में आगामी वनप्लस नोर्ड 3 5जी स्मार्टफोन को वनप्लस की भारतीय वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। इसके जरिए फोन के लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स समेत कई डिटेल्स का पता चला है। फोन की लाइव इमेज भी लीक हुई है जिससे डिजाइन का संकेत भी मिलता है।
टिपस्टर योगेश बराड़ ने एक ट्वीट के जरिए भारतीय लॉन्च टाइमलाइन, कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी शेयर की है। जबकिए एक अन्य ट्विटर यूजर ने वनप्लस नोर्ड 3 5जी स्मार्टफोन की लाइव तस्वीर शेयर की है।
OnePlus Nord 3 5G की कीमत लीक
उम्मीद है कि वनप्लस नोर्ड 3 5जी को जून में भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसकी कीमत 30 हजार रुपये से लेकर 32 हजार रुपये के बीच हो सकती है। लीक हुई लाइव तस्वीरों में फोन काले रंग के वेरिएंट में देखा गया है, जिसमें गोलाकार किनारे हैं।
OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस नोर्ड 3 5जी में 6.7 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz की रिफ्रेस रेट के साथ आ सकता है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जो 64MP का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8MP का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 16MP सेंसर का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
ये फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 5G SoC द्वारा संचालित होने की उम्मीद है, जिसे 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। ये फोन Android 13-आधारित ऑक्सीजन OS 13 पर चल सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी हो सकती है जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकती है।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines