OnePlus Nord 3 5G Launch, price and Specifications Leaked: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने हाल ही में अपनी नोर्ड सीरीज के तहत Nord CE 3 Lite 5G फोन को लॉन्च किया है। कंपनी इस फोन को किफायती कीमत के साथ पेश किया है। अब, कंपनी नोर्ड सीरीज में एक और फोन जोड़ने की तैयारी में है। ब्रांड का यह नया फोन OnePlus Nord 3 5G होगा। इन सब के बीच जाने-माने टिप्सटर योगेश बरार ने नोर्ड 3 5जी के लॉन्च से पहले कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ कीमत की जानकारी दी है। चलिए इस अपकमिंग फोन के बारे में अब तक आई जानकारियों पर एक नजर डालते हैं…
OnePlus Nord 3 5G: लॉन्च डेट और कीमत
योगेश बरार ने टीट्वर के जरिए जानकारी देते हुए बताया है कि OnePlus Nord 3 5G भारतीय बाजार में जून महीने में लॉन्च होगा। इसके साथ ही टिप्सटर ने कीमत के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि इसकी शुरुआती कीमत 30 से 32 हजार रुपये हो सकती है।
OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशन लीक
स्पेसिफिकेशन का खुलासा करते हुए बरार ने बताया है कि वनप्लस नोर्ड 3 5जी में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए यह MediaTek Dimensity 9000 SoC के साथ 12/16GB रैम का सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में 256GB का इंटरनल स्टोरेज होगा।
ये भी पढ़ेंः Infinix का बड़ा धमाका! पेश किए दो नए Smart TV, कीमत 9,799 रुपये से शुरू
लीक के मुताबिक, वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी के साथ एक 8 मेगापिक्सल का कैमरा और एक 2MP का लेंस शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
अन्य फीचर्स के तौर पर नॉर्ड 3 में अलर्ट स्लाइडर, एक IR ब्लास्टर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। टिप्सटर ने दावा किया है कि इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी जो 80W चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। हैंडसेट Android 13 पर आधारित Oxygen OS 13 पर काम करेगा।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
9 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
10 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
12 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
14 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines