OnePlus Nord 3 5G Launch Date Price in India: भारत में वनप्लस का नया 5जी स्मार्टफोन है जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी की आधिकारिक भारतीय साइट पर आगामी स्मार्टफोन देखा गया है। वनप्लस नोर्ड 3 5जी को कंपनी की भारतीय साइट पर देखा गया है, जिससे फोन के बारे में काफी कुछ पता चला है।
वनप्लस की भारतीय वेबसाइट पर दिखा फोन
टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से वनप्लस नोर्ड 3 5जी के बारे में एक ट्वीट शेयर किया है। इसके मुताबिक वनप्लस का आगामी फोन, वनप्लस नॉर्ड 3 5जी को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर देखा गया है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। टिपस्टर ने अपने ट्वीट के जरिए कहा है कि कथित हैंडसेट के साथ वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
OnePlus Nord 3 5G की कीमत
वनप्लस नॉर्ड 3 5 जी की कीमत कथित तौर पर सामने आई है। भारत में ये फोन 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच में आ सकता है। पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि फोन 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी यूनिट पैक करेगा।
OnePlus Nord 3 5G के स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस नोर्ड 3 5जी में 6.7 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz की रिफ्रेस रेट के साथ आ सकता है। ये फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 5G SoC द्वारा संचालित होने की उम्मीद है, जिसे 16GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम है, जो 64MP का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8MP का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 16MP सेंसर का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
OnePlus Nord 3 5G Specs
पिछले वनप्लस नॉर्ड 2 में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1,080×2,400 पिक्सल रेजोल्यूशन और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। ये एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200-AI SOC द्वारा संचालित है, जिसे 12GB तक LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।
हैंडसेट के ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50MP का Sony IMX766 प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। ये Warp चार्ज 65W सपोर्ट के साथ 4,500mAh की डुअल-सेल बैटरी द्वारा सपोर्ट है, जो 30 मिनट में बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा करता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
7 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines