OnePlus Nord 2T 5G Bumper Offer: मिड-रेंज सेगमेंट में वनप्लस का नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए सही मौका है। शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर धांसू फीचर्स लैस OnePlus Nord 2T 5G को बंपर ऑफर के साथ एमआरपी से बेहद सस्ते में बेचा जा रहा है।
OnePlus Nord 2T 5G: ऐसे सस्ते में खरीदें
दरअसल, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वनप्लस नोर्ड 2 टी स्मार्टफोन को अमेजन पर 28,999 रुपये में खरीदने के लिए लिस्ट किया गया है। लेकिन, ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर के इस फोन की कीमत 1,500 रुपये और कम कर सकते हैं।
इतना ही नहीं वनप्लस के इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 25 हजार रुपये तक का भारी-भरकम डिस्काउंट मिल रहा है। यानी दोनों ऑफर का लाभ लेकर आप इस धाकड़ फोन को 26,500 रुपये सस्ते में अपना बना सकते हैं। सबसे खास बात वनप्लस Nord 2T को 1306.56 रुपये की शुरुआती नो-कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। है न कमाल का डील?
ये भी पढ़ेंः मई में आ रहे हैं एक से बढ़कर एक जबरदस्त फोन, देखें लिस्ट
नोटः एक्सचेंज ऑफर पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करती है। साथ ही हम सलाह देते हैं कि फोन खरीदने से पहले एक बार ऑफर की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
OnePlus Nord 2T 5G Specifications
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस शामिल है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।
फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर इसमें 4500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड Oxygen OS पर रन करता है।
ये भी पढ़ेंः Flipkart पर जबरदस्त डील, Realme का धांसू फोन मात्र 549 रुपये में! जल्द खरीदें
दमदार परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 12 जीबी तक की रैम और 256 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज से जुड़ा है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी और जीपीएस जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
अब, बात करें वनप्लस नोर्ड 2टी में मिलने वाली स्क्रीन की तो, कंपनी द्वारा इसमें 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
6 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
10 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
12 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
13 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
13 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines