अगर आप 20 हजार रुपए से कम बजट में ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं, जिसकी बैटरी बार-बार चार्ज न करनी पड़े, तो OnePlus का नया स्मार्टफोन आपके लिए खास हो सकता है. कंपनी ने OnePlus N6 Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है. खास बात यह है कि फोन की बिक्री भी लॉन्च के साथ ही शुरू हो गई है. कंपनी ने इसे खास तौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जिसमें बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड पर ज्यादा फोकस किया गया है.
OnePlus N6 Lite की कीमत
OnePlus N6 Lite को 20 हजार रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा गया है अभी इसकी कीमत 16,999 रुपये है. यह कंपनी के N6x मॉडल से सस्ता है. फोन की बिक्री 22 सितंबर यानी आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है. इसे Amazon India, OnePlus India Online Store और देशभर के OnePlus Experience Stores से खरीदा जा सकता है.
OnePlus N6 Lite के स्पेसिफिकेशन
6.75 इंच की बड़ी स्क्रीन
फोन में 6.75 इंच का फ्लैट LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और सिस्टम एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आ सकते हैं. डिस्प्ले में Aqua Touch टेक्नोलॉजी भी दी गई है. इसका फायदा यह है कि उंगलियां या स्क्रीन गीली होने पर भी टच इनपुट को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है. इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी से सुरक्षा देती है.
प्रोसेसर और रैम
फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे UFS 2.2 स्टोरज के साथ जोड़ा गया है. इसके बेस वेरिएंट में 4जीबी RAM मिलती है. कंपनी ने फोन के लिए 36-Month Fluency Protection सर्टिफिकेशन भी दिया है. इसका दावा है कि फोन तीन साल तक रोजमर्रा के मल्टीटास्किंग इस्तेमाल में लैग-फ्री एक्सपीरियंस देने के लिए तैयार किया गया है.
OxygenOS 16 के साथ AI फीचर्स
OnePlus N6 Lite में OxygenOS 16 मिलने की उम्मीद है. इसमें AI से जुड़े कई फीचर्स भी दिए गए हैं. इनमें AI Clear Face और AI Eraser शामिल हैं. इसके अलावा फोन में Google Gemini का सीधा सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स AI से जुड़े काम फोन पर कर सकेंगे.
iPhone जैसे कैमरा डिजाइन के साथ 50MP कैमरा
फोन के पीछे iPhone से इंस्पायर्ड कैमरा लेआउट दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है, जिसे सेकेंडरी डेप्थ लेंस और LED फ्लैश रिंग के साथ दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जो पंच-होल कटआउट में दिया गया है.
7,000mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus N6 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है. कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकती है. इसमें लगातार 26.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक या करीब 49.7 घंटे तक वॉयस कॉलिंग का दावा किया गया है.
बैटरी की लंबी उम्र को लेकर भी कंपनी ने बड़ा दावा किया है. वनप्लस के मुताबिक बैटरी को 6 साल की हेल्थ लाइफ के लिए तैयार किया गया है.
दो कलर ऑप्शन में आएगा फोन
OnePlus N6 Lite को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इसमें Midnight Hype और Neo Green शामिल हैं. Midnight Hype डार्क और सिंपल टोन में है, जबकि Neo Green हल्के पेस्टल ग्रीन शेड में आता है.
ये भी पढे़ं- अब जल्दी खत्म नहीं होगी iPhone की बैटरी! Apple ने बताए ये सीक्रेट टिप्स, फॉलो किए तो बढ़ेगी Battery की उम्र
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
6 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
8 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
10 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
11 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
13 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- OnePlus
First published on:
Know More: Editorial Guidelines