OnePlus Free Display Repair: फोन खरीदने से पहले हम तमाम चीजों को देखते हैं और समझने के बाद ही फोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन अगर महंगा फोन खरीदने के बाद भी समस्याओं का सामना करना पड़े तो? शायद ये किसी को भी पसंद नहीं आएगा। आजकल फोन को एक बार खरीदने के बाद उसमें होने वाली समस्याओं को ठीक करने के लिए अधिक खर्चा भी करना पड़ सकता है। हालांकि, वनप्लस अपने यूजर्स को फोन के खराब होने की गारंटी दे रहा है।
जी हां, लाइफटाइम स्क्रीन वारंटी (OnePlus Lifetime Screen Warranty) के तहत कंपनी अपने यूजर के फोन को फ्री में रिपेयर करने का काम कर रही है। अगर फोन यूजर की स्क्रीन खराब होती या उसके डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन आ जाती है तो ऐसे में यूजर्स को फ्री डिस्प्ले रिपेयर करने की सुविधा दी जा रही है। हालांकि, इसका फायदा हर वनप्लस यूजर को नहीं मिला रहा है। आइए जानते हैं कि किन यूजर्स को लाइफटाइम स्क्रीन वारंटी के तहत फोन की स्क्रीन को फ्री में सही करवाने का मौका मिल रहा है।
ये भी पढ़िए- Phone Battery Tips: जल्दी बैटरी खत्म होने के पीछे कहीं 5G का हाथ तो नहीं? चेक करें ये सेटिंग
इन यूजर्स को मिलेगा फ्री स्क्रीन रिपेयरिंग का फायदा
वनप्लस की ओर OxygenOS 13 स्टेबल अपडेट को जब जारी किया गया था, जिसके बाद से कई यूजर्स में नाराजगी देखने को मिली थी। इस अपडेट के बाद वनप्लस फोन के डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन्स दिखने की समस्या होने लगी थी। इसके बाद कई यूजर्स ने इस बात की शिकायत Twitter, Reddit और OnePlus कम्यूनिटी प्लेटफॉर्म पर की गई थी।
किन स्मार्टफोन में आ रही है परेशानी
- वनप्लस 8
- वनप्लस 8 प्रो
- वनप्लस 8टी
- वनप्लस 9
- वनप्लस 9आर
इन सभी डिवाइजों पर OxygenOS 13 स्टेबल अपडेट आने के बाद डिस्प्ले पर ग्रीन लाइन आने की समस्या आई थी, जिसकी शिकायत के बाद कंपनी ने लाइफटाइम स्क्रीन वारंटी का ऐलान किया है। इस तरह के इन सभी प्रभावित फोन पर लाइफटाइम स्क्रीन की वारंटी दी जा रही है।
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
8 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines