OnePlus Independence Day Sale: वनप्लस ने स्वतंत्रता दिवस सेल की घोषणा कर दी है, जो कंपनी की ऑफिशियल भारतीय वेबसाइट पर पहले से ही लाइव है। ब्रांड ने खुलासा किया है कि यही डील Amazon और अन्य ऑफलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध होगी। ऑफिशियल जानकारी के अनुसार, वनप्लस ओपन, वनप्लस 12, वनप्लस नॉर्ड 4 पर इस सेल में बंपर छूट मिल रही है। वनप्लस डिवाइस पर नए ऑफर की कीमतें 31 अगस्त तक वैलिड हैं। चलिए इन डील्स के बारे में जानें…
OnePlus Nord 4 पर छूट
वनप्लस नॉर्ड 4 के खरीदार 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए ICICI और OneCard बैंक पर 2,000 रुपये की इंस्टेंट छूट ले सकते हैं। जबकि हाई स्टोरेज मॉडल पर 3,000 रुपये की छूट ले सकेंगे। वनप्लस नॉर्ड CE 4 के खरीदार ऊपर बताए गए बैंक कार्ड ऑफर पर 3,000 रुपये की बैंक छूट ले सकते हैं। इसी तरह, जो लोग वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट खरीदना चाहते हैं, वे 2,000 रुपये की बैंक कार्ड छूट ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें : लो जी! आ गया Google का पहला Foldable Phone, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ
OnePlus Open पर डिस्काउंट ऑफर
वनप्लस अपने पहले फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन पर भी भारी छूट दे रहा है। फोल्डेबल डिवाइस 20,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। वनप्लस ओपन का एक्चुअल प्राइस 1,39,999 रुपये है। जबकि बैंक ऑफर के बाद फोन आपको सिर्फ 1,19,999 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा, ग्राहक वनप्लस ओपन पर 8,000 रुपये तक के एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस भी ले सकते हैं, जो कीमत को 1,11,999 रुपये तक कम कर देगा।
OnePlus 12 पर डिस्काउंट ऑफर
वनप्लस 12 खरीदार इस डिवाइस को बिना किसी बैंक ऑफर के 59,999 रुपये की कम कीमत पर खरीद सकते हैं, जो 64,999 रुपये से कम है। कंपनी डिवाइस के लॉन्च प्राइस पर फ्लैट छूट दे रही है, लेकिन, यह ऑफर सिर्फ 15 अगस्त तक ही उपलब्ध है। इसके खत्म होने के बाद भी लोगों के पास चुनिंदा बैंक कार्ड पर 7,000 रुपये का बड़ा डिस्काउंट ऑफर पाने का मौका होगा और हैंडसेट अपनी असली कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा। इस फ्लैगशिप फोन पर 10,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज बोनस ऑफर भी मिल रहा है। जबकि वनप्लस 12R को सिर्फ 1,000 रुपये के बैंक डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
11 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
13 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
15 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
16 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
18 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines