Oneplus Green Line Worry-free Solution: क्या आप भी OnePlus का कोई डिवाइस यूज कर रहे हैं और आपके फोन में ‘ग्रीन लाइन’ समस्या आ रही है तो अब चिंता न करें। कंपनी ने इस समस्या को देखते हुए एक नई शुरुआत की है, जो पहले किसी स्मार्टफोन कंपनी ने नहीं किया। जी हां, कंपनी ने ‘OnePlus Green Line Worry-Free Solution’ नाम से एक लाइफटाइम वारंटी प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत कंपनी अपने सभी स्मार्टफोन यूजर्स को लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी ऑफर कर रही है। यानी फोन की डिस्प्ले में समस्या आने पर कंपनी इसे फ्री में ठीक करेगी। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा कदम
OnePlus इंडिया के सीईओ रॉबिन लियू ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि OnePlus ऐसा पहला ब्रांड है, जिसने अपने यूजर्स की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लाइफटाइम वारंटी की शुरुआत की है। इंडियन मार्केट में डिस्प्ले से जुड़ी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
इन 3 चीजों पर कंपनी का फोकस
1. डिस्प्ले ड्यूरेबिलिटी: कंपनी अब स्मार्टफोन्स की डिस्प्ले को पहले से ज्यादा मजबूत बना रही है।
2. समस्या समाधान: अगर किसी डिवाइस में ग्रीन लाइन या अन्य डिस्प्ले इश्यू आते हैं, तो यूजर्स को वारंटी का लाभ मिलेगा।
3. सभी मॉडल्स पर वारंटी: कंपनी पुराने और नए सभी मॉडल्स पर यह सुविधा दे रही है।
किन यूजर्स को मिलेगा लाभ?
खास बात यह है कि OnePlus ने यह पॉलिसी अपने सभी स्मार्टफोन मॉडल्स पर अप्लाई की है। चाहे आपके पास पास पुराना मॉडल हो या नया, सभी को इस वारंटी का फायदा मिलेगा। अब यूजर्स OnePlus स्मार्टफोन को लेकर डिस्प्ले से जुड़ी किसी भी समस्या के बारे में चिंता किए बिना शॉपिंग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : BSNL ने DTH कंपनियों को धो डाला…बिना सेट टॉप बॉक्स चलेंगे 500 से ज्यादा चैनल, जानें कैसे
कंपनी ने क्यों उठाया ये कदम?
यह कदम कहीं न कहीं OnePlus को भारतीय बाजार में अन्य ब्रांड्स से अलग बना देता है। पिछले कुछ वक्त में कंपनी ने न सिर्फ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में सुधार किया है, बल्कि इस नई शुरुआत के साथ अपने यूजर्स के भरोसे को और मजबूत किया है। ऐसे में अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो OnePlus अब एक भरोसेमंद ऑप्शन बन गया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 hr agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
4 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
6 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines