OnePlus Community Sale: वनप्लस ने 4 दिसंबर, 2014 को भारत में अपनी शुरुआत की थी। ग्यारह साल बाद, ब्रांड अपने लेटेस्ट और सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर छूट की पेशकश करते हुए कम्युनिटी सेल के साथ अपनी 11th एनिवर्सरी मना रहा है। वनप्लस ने जनवरी 2025 में भारत में वनप्लस 13 के आने की भी घोषणा की है। वनप्लस कम्युनिटी सेल 6 दिसंबर से शुरू हो गई है और ये 17 दिसंबर तक चलेगी। वनप्लस.इन, Amazon.in, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य ऑफलाइन स्टोर पर भी डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध हैं।
इस प्रीमियम फोन पर छूट
वनप्लस कम्युनिटी सेल के दौरान, वनप्लस 12 पर 6,000 रुपये की छूट मिल रही है, जिसे ICICI बैंक, वनकार्ड और RBL बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 7,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट की भी घोषणा की है। इससे बेस मॉडल (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) की कीमत घटकर 51,999 रुपये हो गई है।
फोल्डेबल और टैबलेट पर छूट
यही नहीं सेल के दौरान वनप्लस ओपन एपेक्स एडिशन पर तो सीधे 20,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि नॉर्ड 4 जैसे डिवाइस पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और चुनिंदा कार्ड पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट मिल रहा है जो इसे एक शानदार डील बना देता है। टैबलेट पर भी वनप्लस शानदार डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। सेल में पैड 2 और पैड गो पर 2,000 रुपये और 3,000 रुपये की छूट मिल रही है, जबकि वॉच 2 और वॉच 2आर कम्युनिटी सेल के दौरान 3,000 रुपये सस्ती हो गई हैं।
ये भी पढ़ें : लाइफटाइम फ्री में ठीक होगा आपका फोन, इस स्मार्टफोन कंपनी ने तो गजब कर दिया
Earbuds पर भी छूट
प्रीमियम Earbuds खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए भी कंपनी गजब का ऑफर लाई है। बड्स प्रो 3 जैसे एक्सेसरीज पर 1,000 रुपये की छूट और 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि वनप्लस बीडब्ल्यूजेड 2, वनप्लस नॉर्ड बड्स 3, वनप्लस नॉर्ड बड्स 2आर, वनप्लस बीडब्ल्यूजेड 2 एएनसी, वनप्लस नॉर्ड वायर्ड, वनप्लस बड्स 3 और वनप्लस नॉर्ड बड्स 3 प्रो जैसे प्रोडक्ट भी सेल के दौरान सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
5 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines