OnePlus Buds Pro 3 Price and Features: पिछले कुछ वक्त से वनप्लस एक के बाद एक अपने प्रीमियम प्रोडक्ट लॉन्च कर रहा है। वनप्लस नॉर्ड 4, वनप्लस पैड 2 लॉन्च करने के बाद, स्मार्टफोन मेकर कंपनी अब अपने लाइन-अप में एक और प्रीमियम ईयरबड पेश करने जा रहा है जिसे वनप्लस बड्स 3 प्रो के नाम से पेश किया जाएगा। बड्स के डुअल ड्राइवर सेटअप के साथ आने की उम्मीद है और कहा जा रहा है कि इसके पिछले मॉडल वनप्लस बड्स प्रो 2 की तुलना में इसमें कई अपग्रेड किए गए हैं।
हालांकि, इन प्रीमियम ईयरबड्स की कीमत एप्पल के Earbuds से कम होने की उम्मीद है। नए ईयरबड्स की कीमत बड्स प्रो 2 जितनी ही हो सकती है। वनप्लस शाम 6:30 बजे से शुरू होने वाले एक ऑनलाइन इवेंट में अपने बड्स प्रो 3 को पेश करने के लिए तैयार है। आप वनप्लस इंडिया के YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।
OnePlus Buds Pro 3: संभावित कीमत
टिपस्टर योगेश बरार ने खुलासा किया है कि वनप्लस बड्स प्रो 3 की कीमत 13,999 रुपये होगी। हालांकि, इन्हें पिछले साल के वनप्लस बड्स प्रो 2 के समान कीमत पर बेचा जा सकता है, जिसे भारत में 11,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। दूसरी तरफ Apple AirPods (3rd generation) फ्लिपकार्ट पर 19,599 रुपये में मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Disney+ Hotstar हो जाएगा गायब? मुकेश अंबानी कर रहे हैं खास तैयारी
OnePlus Buds Pro 3: स्पेसिफिकेशन
वनप्लस बड्स प्रो 3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी और एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) देखने को मिलने वाला है। चार्जिंग केस के साथ इस्तेमाल किए जाने पर ईयरबड्स 43 घंटे तक की बैटरी लाइफ देंगे। लीक हुई जानकारी के अनुसार इसमें 94ms की लो लेटेंसी, टाइप-सी चार्जिंग और कस्टम EQ मोड के लिए Dynaudio का सपोर्ट मिलेगा।
एप्पल जैसे मिलेंगे फीचर्स
डिजाइन को हल्का बताया गया है, केस और ईयरबड्स का कुल वजन लगभग 61 ग्राम है। लीक्स के अनुसार इसमें एप्पल की तरह टच कंट्रोल, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और IP55 रेटिंग के साथ वाटर रेजिस्टेंस शामिल हैं। इन ईयरबड्स से डीप बास के साथ बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलने की उम्मीद है, जो 11mm वूफर और 6mm ट्वीटर की बदौलत है और ANC 50dB तक के शोर को कम कर सकता है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
37 mins agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
4 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
21 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
22 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines