OnePlus Buds Pro 2 Series Launch Price India: भारत में वनप्लस ने अपने क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में ना सिर्फ वनप्लस 11 सीरीज को लॉन्च किया है, बल्कि वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज को भी भारत में पेश कर दिया है। 7 फरवरी को आयोजित हुए क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट के दौरान वनप्लस 11 5जी और वनप्लस 11आर को पेश किया गया।
इसके साथ ही वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज में वनप्लस बड्स प्रो 2 और वनप्लस बड्स प्रो 2आर को भी पेश किया गया है। दोनों की कीमत अलग-अलग है। हालांकि, डिजाइन में कोई खास अंतर भी नहीं है। आइए वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज की कीमत, उपलब्धता और खासियत जानते हैं।
और पढ़िए –WhatsApp Status: अब वॉइस नोट और रिएक्शन के साथ शेयर करें फिलिंग्स, आए कमाल के कई फीचर्स!
OnePlus Buds Pro 2 Specifications
वनप्लस बड्स प्रो 2 डॉल्बी एटमॉस और स्पेसियल स्टीरियो रेंडरिंग को सपोर्ट करता है। ये अपने पूर्ववर्ती की तुलना में 2.5 गुना बेहतर एएनसी प्रदर्शन का समर्थन करता है। ये 6 मिमी ट्वीटर और 11 मिमी वूफर के साथ दोहरे ड्राइवरों के साथ आते हैं, जो प्रभावशाली बेस देने में मदद करता है। इन्हें Dynaudio द्वारा ट्यून किया गया है और आगामी दिनों में इन्हें LHDC 5.0 सपोर्ट भी मिलेगा।
इसकी बैटरी केवल 10 मिनट की चार्जिंग के साथ 39 घंटे का सुनने का समय, 10 घंटे का सुनने का समय और ये Google फास्ट पेयर फीचर को भी सपोर्ट करते हैं और डुअल कनेक्शन के समर्थन के साथ 54ms की लो लेटेंसी प्रदान करते हैं। इसमें स्मार्ट एएनसी सपोर्ट मिलता है जो हर जगह से शोर को खत्म करता है।
OnePlus Buds Pro 2 Price and Availability
वनप्लस बड्स प्रो 2 की कीमत 11,999 रुपये है। इस प्रोडक्ट को पहली बार भारत, अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व में भी उपलब्ध किया गया है। बड्स प्रो 2 को ग्रीन, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन्स हैं।
और पढ़िए –OnePlus के दो धांसू फोन की भारत में एंट्री, 14 फरवरी से बिक्री शुरू! जानिए कीमत से लेकर सबकुछ
OnePlus Buds Pro 2R Launch Price in India
बता दें कि OnePlus Buds Pro 2 Series में वनप्लस बड्स प्रो 2 के अलावा वनप्लस बड्स प्रो 2 आर भी उपलब्ध है। बड्स प्रो 2 आर की कीमत 9,999 रुपये है। इसे भी भारत के अलावा अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व में भी उपलब्ध किया गया है। ये बड्स हेड ट्रैकिंग और वायरलेस चार्जिंग के बिना पेश किया गया है। आप वनप्लस की आधिकारिक साइट से वनप्लस बड्स प्रो 2 सीरीज को खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines