OnePlus के दो धांसू फोन की भारत में एंट्री, 14 फरवरी से बिक्री शुरू! जानिए कीमत से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

OnePlus 5G Latest Smartphone: आखिरकार भारत में वनप्लस के दोनों मोस्ट आवेटेड 5जी स्मार्टफोन लॉन्च हो गए हैं। 7 फरवरी को भारत के नई दिल्ली में आयोजित हुए वनप्लस के क्लाउड 11 लॉन्च इवेंट में कंपनी ने अपने दो धांसू फोनों (OnePlus 5G Smartphone) समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश किया है। वनप्लस 11 आर और वनप्लस 11 5जी का भी अनावरण किया। आइए वनप्लस 11 आर और वनप्लस 11 5जी की कीमत, उपलब्धता और खासियत के बारे में जानते हैं।
वनप्लस 11आर में तगड़ी बैटरी सपोर्ट दिया गया है। फोन में 5000mAh बैटरी की बैटरी है जो 100W SuperVooc सपोर्ट के साथ है। वनप्लस 11R 5G को स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 16GB RAM + RAM Vita है।
वनप्लस 11आर को भारत में दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 39,999 रुपये से शुरू होगी, जबकि 16 जीबी रैम 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये होगी। फोन सोनिक ब्लैक में उपलब्ध होगा और यह गैलेक्टिक सिल्वर कलर में भी आता है।
वनप्लस 11 5जी को नई RAM-Vita AI तकनीक के साथ तैयार किया गया है। इसके तहत यूजर्स अपने पसंदीदा ऐप्लिकेशन को लाइव रख सकेंगे, तुरंत किसी भी ऐप्स के बीच स्विच करने में आसानी हो सकेगी और यूजर्स को एक बार में 40 से ज्यादा ऐप्स को जॉगल करने की अनुमति भी मिलेगी।
अन्य खासियत की बात करें तो ये फोन Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.0 पर काम करता है। इसमें 50MP क्वाड-पिक्सेल सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP पोर्ट्रेट टेली का ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
भारत में दो प्राइस रेंज में वनप्लस 11 5जी उपलब्ध होगा। इसका 8GB + 128GB स्टोरेज वर्जन 56,999 रुपये में आएगा, जबकि OnePlus 11 5G 16GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 61,999 रुपये से शुरू होता है। स्मार्टफोन दो रंग विकल्पों टाइटन ब्लैक और इटरनल ग्रीन में उपलब्ध होगा।
बता दें कि वनप्लस 11 आर और वनप्लस 11 5जी की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि, फोन को बिक्री के लिए 14 फरवरी से उपलब्ध किया जाएगा। इस फोन पर लॉन्च ऑफर भी दिया जाएगा। इसके अलावा बैंक ऑफर की मदद से भी आप छूट पा सकेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: