OnePlus के नए Buds 4 इन दिनों काफी चर्चा में हैं। कम कीमत में कई ऐसे हाई टेक एडवांस्ड फीचर्स दिए गये हैं कि सैमसंग और एप्पल के बड्स भी पीछे रह जाएं। Buds 4 की कीमत 5,999 रुपये है। अगर आप भी OnePlus Buds 4 को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि क्या ये सच में वैल्यू फॉर मनी हैं?
बिल्ड और डिजाइन
OnePlus Buds 4 का डिजाइन कर्वी और कॉम्पैक्ट है। बड्स में प्रीमियम क्वालिटी साफ़ देखी जा सकती है। आप इन्हें आसानी से कैरी कर सकते हैं। जेन ग्रीन और स्ट्रॉम ग्रे कलर में ये उपलब्ध हैं। नये डिवाइस को पेयर करने के लिए ईयरबड्स के केस पर एक बटन भी दिया है। गूगल फास्ट पेयर और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट आपको मिलेगा। बड्स को इस्तेमाल करने पर ये बेहद लाइट फील देते हैं और आपके कानों कम्फर्ट भी मिलता है।
AI Translate फीचर
OnePlus Buds 4 में कई कमाल के फीचर्स मिलते हैं। HeyMelody के जरिये आप इन बड्स को कनेक्ट कर सकते हैं, इस ऐप में कई ऑडियो और AI फीचर्स मिलते हैं। ब्लूटूथ मेन्यू में ही आपको इन बड्स के फुल कंट्रोल मिल जाएंगे। आपको Hi-Res मोड, गोल्डन साउंड प्रोफाइल 3D ऑडियो और साउंड मास्टर EQ जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इतना ही नहीं ये बड्स AI फीचर्स से भी लैस हैं। आप AI Translate फीचर को भी एन्जॉय कर सकतें हैं, इसमें फेस टू फेस ट्रांसलेट और लाइव ट्रांसलेट का यूज़ कर पाएंगे। ये बड्स ड्यूल पेयरिंग के साथ आते हैं, आप दो डिवाइस एक साथ पेयर कर सकते हैं।
कैसा है साउंड ?
आप आप म्यूजिक लवर्स हैं तो OnePlus Buds 4 आपके ही लिए हैं। ये वाकई कि फ्लैगशिप बड्स हैं। इनका साउंड बेहद इम्प्रेस करता है। ये आपको कानों में आसानी से फिट हो जाते हैं और इनकी ग्रिप अच्छी है। कॉल के दौरान बड्स की नॉइज कैंसिलेशन अच्छे से काम करती है। बाहर का शोर परेशान नहीं करता। ये बड्स 55dB की नॉइज कैंसिल से लैस हैं।
केस के साथ ये 45 घंटे का बैकअप मिलता है ऐसा कंपनी ने दावा किया है। एक बार चार्ज करने पर 15 दिन तक ये आसानी से चल जाते हैं। हैवी बास और बीट्स का मजा आपका दिल खुश कर देगा। OnePlus के नये Buds 4 वाकई अपने डिजाइन, फीचर्स और साउंड क्वालिटी की वजह से वैल्यू फॉर मनी साबित होते हैं। म्यूजिक सुनने से लेकर कॉल के दौरान के ये बेहतर प्रदर्शन करते हैं। इनकी कीमत भी सही है।
यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day Sale 2025: धमाकेदार ऑफर्स का आखिरी दिन! ज़बरदस्त डील्स और डिस्काउंट के साथ मिलेंगे ये फायदे
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
5 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines