OnePlus AIRVOOC 50W Magnetic Charger: क्या आपका फोन भी चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म हो जाता है? तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अगर आपका डिवाइस वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है तो आप ये एक खास चार्जर खरीद सकते हैं जिससे न तो फोन गर्म होगा और डिवाइस तेजी से चार्ज भी होगा। दरअसल यह चार्जर OnePlus कंपनी का है जिसका नाम AIRVOOC 50W Magnetic Charger है, जो तेजी से चार्जिंग करने के साथ ही फोन को गर्म होने से बचाता है। इस खास चार्जर में पीछे की तरफ एक फैन भी लगा हुआ है जो फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। चलिए इसके बारे में जानें…
मिनटों में होगा फोन चार्ज
इस वायरलेस चार्जर में आपको 50W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस वायरलेस चार्जर की मदद से आप अपने फोन को महज 45 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। यही नहीं इसमें मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी मिलती है। इसका मतलब है कि डिवाइस चार्जिंग पैड पर आसानी से चिपक जाता है, जिससे चार्जिंग स्टेबल और सेफ हो जाती है।
ये भी पढ़ें: Netflix और Amazon Prime मिलेगा बिल्कुल फ्री! जियो, एयरटेल और Vi यूजर्स इन प्लान्स को अभी करें चेक
खास शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन
इसके अलावा इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम मिलता है जो इनबिल्ट कूलिंग मैकेनिज्म फोन को ओवरहीटिंग से बचाता है। स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें टेम्परेचर कंट्रोल, ओवरवोल्टेज और शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन मिलता है।
क्यों खास है ये चार्जर?
OnePlus का ये खास मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो फास्ट और सेफ चार्जिंग चाहते हैं। यह चार्जर OnePlus के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ पूरी तरह कम्पेटिबल है यही नहीं आप इससे आईफोन भी तेजी से चार्ज कर सकते हैं। ये चार्जर नेक्स्ट जेनरेशन की वायरलेस चार्जिंग तकनीक को भी सपोर्ट करता है। गेमिंग के दीवानों के लिए भी ये बेस्ट है जो फास्ट चार्जिंग और ओवरहीटिंग फ्री एक्सपीरियंस देता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
8 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines