चायनीज फोन निर्माता कंपनी अगले महीने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro लॉन्च करने वाली है। इस फोन में यूजर्स के लिए कई एडवांस्ड फीचर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। गीकबेंच पर दी गई डिटेल्स के अनुसार नए मोबाइल में 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा। आइए जानते हैं नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में
ये होंगे नए OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नए स्मार्टफोन में 6.74 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है जो 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में Adreno 740 GPU के साथ Snapdragon 8 Zen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है जो इसे दमदार स्पीड देगा। फोन में 16GB या 24GB तक की रैम और 1TB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। फोन एंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन Android 13 पर आधारित Oxygen OS 13.1 पर काम करेगा।
यह भी पढ़ें: OPPO ला रहा तगड़ी बैटरी का धांसू स्मार्टफोन, सिर्फ 10 मिनट में होगा चार्ज!
OnePlus Ace 2 Pro में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स
फोन में कई एडिशनल फीचर्स और उपयोगी ऐप्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में LED फ्लैश के साथ तीन रियर कैमरे मिल सकते हैं। इनमें 50MP का मेन कैमरा और साथ में 8MP का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो सेंसर कैमरा शामिल हैं। शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
माना जा रहा है कि नया फोन 5G सर्विस को भी सपोर्ट करेगा। फोन में 5000mAh कैपेसिटी वाली बैटरी मिलेगी जो 150W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यानि आपका फोन महज 10 से 15 मिनट में जीरो से फुल चार्ज हो जाएगा। फोन की कीमत के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
यूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 hr agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
2 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
19 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
21 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
23 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
2 days agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines