OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: इन दिनों एक के बाद एक धांसू फीचर्स से लैस नए-नए स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं। बड़ी कंपनियों में शुमार वनप्लस ने इसी महीने अपने वनप्लस एस 2 प्रो स्मार्टफोन को पेश किया है, तो वहीं, रेडमी ने अपने K60 अल्ट्रा को पेश किया है। आज हम यहां इन दोनों फोन की तुलना कर रहे हैं।
OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले बात करें OnePlus Ace 2 Pro की तो इस फोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ 6.7-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। सिक्योरिटी के लिहाज से इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC द्वारा संचालित है, जिसे LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी दे रही है, जो 150W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करें तो इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड यूनिट और एक 2MP का मैक्रो स्नैपर शामिल है। वहीं, फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इस हैंडसेट में डुअल सिम, 5जी, वाईफाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीएनएसएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे ऑप्शन्स मिलते हैं। अन्य फीचर्स के तौर पर वनप्लस एस 2 प्रो में डॉल्बी एटमॉस-समर्थित डुअल स्टीरियो स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर शामिल है।
Redmi K60 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी के 60 अल्ट्रा की बात करें तो इस डिवाइस में 6.67-इंच OLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, डॉल्बी विजन और 2600 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्मार्टफोन MIUI 14 के साथ Mediatek Dimensity 9200+ चिपसेट द्वारा संचालित है।
यह भी पढ़ेंः गूगल ने भी Chandrayaan-3 की सफलता पर मनाया जश्न, दिल से किया स्वागत
कैमरे के मोर्चे पर वनप्लस एस 2 प्रो के मुकाबले रेडमी के 60 में बेहतर 20MP का फ्रंट कैमरा देखने को मिलता है। इसके रियर में समान OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा है। डिवाइस 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, जिसे लेकर कंपनी दावा करती है कि यह महज 19 मिनट में बैटरी को 100% चार्ज कर देता है। इसमें 5000 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
OnePlus Ace 2 Pro vs Redmi K60 Ultra: कीमत
कीमत पर नजर डालें तो वनप्लस एस 2 प्रो की चीन में शुरुआती कीमत 2 999 युआन (लगभग 34,500 रुपये) है। यह कुल तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। दूसरी ओर, Redmi K60 Ultra की कीमत 29,896 युआन (लगभग 29,900) से शुरू होता है। यह 4 कॉन्फिग्रेशन में आता है। ध्यान दें कि, ये दोनों फोन अभी भारतीय बाजार में लॉन्च नहीं हुए हैं। उम्मीद है कि जल्द ही ये भारत में भी दस्तक देंगे।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines