OnePlus Ace 2 Pro Launch With Rain Water Touch Features: बाजार में के बाद एक नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं। दिग्गज चाइनीज मोबाइल फोन ब्रांड वनप्लस ने हाल ही में चीन में अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को रेन वाटर टच फीचर (Rain Water Touch Features) के साथ पेश किया है। अब, आप सोच रहे होंगे कि रेन वाटर टच क्या है? तो हम यहां इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
क्या है रेन वाटर टच फीचर? (What is Rain Water Touch Features)
दरअसल, स्मार्टफोन को पानी से बचाकर रखने के लिए लोगों को कई हथकंडे अपनाने पड़ते हैं, लेकिन इसके बाद भी बरसात के समय में मोबाइल फोन में किसी न किसी तरह पानी चला जाता है और फोन खराब हो जाता है। अब, इसी को ध्यान में रखते हुए वनप्लस ने रेन वाटर टच फीचर के साथ अपना नया स्मार्टफोन पेश किया है। रेन वाटर टच फीचर की खासियत ये है कि यह फोन को पानी से बचाता है।
रिपोर्ट की मानें तो यह टेक्नोलॉजी एक यूनिक टच एल्गोरिद्म को फॉलो करता है। यह टेक्नोलॉजी बारिश में भी स्मार्टफोन्स की स्क्रीन को स्मूद बनाता है और टच में कोई दिक्कत नहीं आती है।
OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
जहां तक वनप्लस एस 2 प्रो की बात है तो कंपनी ने इस फोन को चीन फिलहाल चीन में पेश किया है। उम्मीद है वनप्लस इसे जल्द ही वैश्विक बाजारों में भी पेश कर सकता है। स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रोसेसर के साथ आता है।
यह भी पढ़ेंः गूगल ने भी Chandrayaan-3 की सफलता पर मनाया जश्न, दिल से किया स्वागत
वनप्लस एस 3 प्रो में कैमरे के मोर्चे पर 16MP के फ्रंट कैमरा के साथ फोटोग्राफी के लिए रियर में OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा मिलता है। यह 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग और 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।
OnePlus Ace 2 Pro की क्या है कीमत?
वनप्लस ऐस 2 प्रो के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत चीन में 2,999 युआन (लगभग 34,500) है। भारत में इसे नवंबर तक लॉन्च होने की संभावना है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
19 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
20 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
22 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines