OnePlus Ace 2 Pro: वनप्लस अपने स्मार्टफोन के लिए अक्सर चर्चाओं में रहता है। हाल ही में दिग्गज चीनी मोबाइल फोन ब्रांड वनप्लस ने अपना नया Ace 2 Pro स्मार्टफोन पेश किया है। हालांकि, लॉन्च के कुछ दिन बाद फोन को बिक्री के लिए भी उपलब्ध कर दिया गया, जो कुछ ही मिनटों की सेल के दौरान सॉल्ड आउट हो गया है। आइए रेन वाटर टच फीचर के साथ आने वाले वनप्लस ऐस 2 प्रो फोन की खासियत और कीमत के बारे में जानते हैं।
OnePlus Ace 2 Pro Price
वनप्लस ऐस 2 प्रो अपने फीचर्स के कारण काफी सुर्खियों में है। हालांकि, कंपनी ने फोन को भारत में अभी तक लॉन्च नहीं किया है। चीन में वनप्लस ऐस 2 प्रो का सिंगल वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,999 युआन लगभग 34,500 रुपये है। संभावना है कि फोन को इसी साल नवंबर में लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus Ace 2 Pro Specifications
वनप्लस के Ace 2 Pro में 6.7-इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रोसेसर है जिसके साथ LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज जोड़ा गया है। फोन में पावरफुल 5,000mAh की बैटरी है, जो 150W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
बात करें कैमरा फीचर की तो फोन में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर मिलेगा, जिसके साथ OIS का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा दो अन्य कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड यूनिट और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो स्नैपर है। फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट मिलता है।
अगर बात करें अन्य फीचर्स की तो फोन में वाईफाई 7, डुअल सिम, ब्लूटूथ 5.3, 5जी, एनएफसी, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे कई कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। फोन में डॉल्बी एटमॉस-सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
48 mins agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines