OnePlus 5G Smartphone Price Discounts: इस समय का लेटेस्ट नेटवर्क 5जी है और कई फोन निर्माता कंपनी इस नेटवर्क सपोर्ट के नए फोन पेश कर रही हैं। ये ही कारण है कि आजकल ज्यादा लोग 5जी स्मार्टफोन खरीदने में रुची रखते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं जो नया 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छा मौका है।
दरअसल, वनप्लस का 5जी स्मार्टफोन (OnePlus 5G Smartphone Deals) आप आधे दाम में खरीद सकते हैं। 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला वनप्वल नोर्ड सीई3 लाइट असल कीमत से काफी कम दाम में मिल रहा है। इस फोन पर अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आइए वनप्वल नोर्ड सीई3 लाइट 5जी पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानते हैं।
OnePlus Nord CE 3Lite 5G Price & Discounts
वनप्लस का नोर्ड सीई3 लाइट 5जी स्मार्टफोन ऑफर्स के जरिए असल कीमत से काफी कम में मिल रहा है। अमेजन के माध्यम से फोन को सस्ते में बेचा जा रहा है। अमेजन से आप नोर्ड सीई3 लाइट 5जी को 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि, बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए इसकी कीमत पर अधिक छूट पा सकते हैं।
OnePlus Nord CE 3Lite 5G Bank Offer
वनप्लस का नोर्ड सीई3 लाइट 5जी बैंक ऑफर के जरिए भी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां पर अलग-अलग कार्ड पर छूट दी जा रही है। लिस्टिंग के मुताबिक अगर आप HSBC कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो 250 रुपये तक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपको EMI ऑप्शन के साथ भी फोन खरीदने का मौका मिल रहा है। सिर्फ 955 रुपये की शुरुआती ईएमआई के साथ आप फोन ले सकते हैं।
OnePlus Nord CE 3Lite 5G Exchange Offer
अमेजन पर नोर्ड सीई3 लाइट को एक्सचेंज ऑफर के जरिए भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां पर 18,800 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ फोन बेचा जा रहा है। हालांकि, एक्सचेंज छूट का लाभ पाने के लिए आपको एक पुराना फोन बदलना होगा, जिसकी कंडीशन अच्छी होगी।
इस तरह से आपको एक्सचेंज छूट का पूरा फायदा मिल सकेंगे। ऐसे में नोर्ड सीई3 लाइट 5जी की कीमत आपके लिए 1,100 रुपये पड़ सकती है।
संबंधित खबरें
पानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 hr agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
18 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
22 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines