OnePlus 16 Camera Rumors: OnePlus 15 को लॉन्च हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ है और यह फोन अभी ग्लोबल मार्केट में अपनी जगह बना ही रहा है, लेकिन इसी बीच OnePlus 16 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस बार फोकस डिजाइन या परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि कैमरा है. लीक रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि OnePlus 16 में ऐसा कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है, जो कंपनी के स्मार्टफोन लाइनअप को एक बार फिर फ्लैगशिप इमेजिंग रेस में सबसे आगे खड़ा कर दे.
OnePlus 16 को लेकर बड़ा लीक
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, OnePlus 16 में Oppo Find N6 जैसा फ्लैगशिप कैमरा सेटअप दिया जा सकता है. इसका मतलब यह है कि OnePlus 16 में प्राइमरी और टेलीफोटो लेंस, दोनों ही हाई-एंड कैटेगरी के हो सकते हैं.
क्या मिलेगा 200MP कैमरा?
लीक के अनुसार, OnePlus 16 में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि यह वही सेंसर हो सकता है, जो Oppo Find N6 में देखने को मिले. रिपोर्ट्स के मुताबिक Find N6 में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें दो 50MP सेंसर और एक 200MP कैमरा शामिल है. अगर यही हार्डवेयर OnePlus 16 में आता है, तो यह कंपनी के लिए एक बड़ा कैमरा अपग्रेड माना जाएगा.
OnePlus 15 से क्यों अहम है यह बदलाव
OnePlus 15 के कैमरे को लेकर यूजर्स और एक्सपर्ट्स के बीच काफी चर्चा रही थी. भले ही फोन में तीन 50MP कैमरे दिए गए थे, लेकिन सेंसर साइज छोटा होने की वजह से कैमरा परफॉर्मेंस को लेकर सवाल उठे. सॉफ्टवेयर और इमेज प्रोसेसिंग ने हालात संभाले, लेकिन फिर भी OnePlus 12 और OnePlus 13 जैसी फोटोग्राफी क्वालिटी हासिल नहीं हो पाई.
200MP टेलीफोटो से बदलेगा फोटोग्राफी एक्सपीरियंस
अगर OnePlus 16 में 200MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है, तो यह जूम फोटोग्राफी और डिटेल्स के मामले में बड़ा सुधार ला सकता है. खासतौर पर उन यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर होगी, जो कैमरा को प्राथमिकता देकर फोन खरीदते हैं.
डिस्प्ले को लेकर भी चल रही है चर्चा
कैमरे के साथ-साथ OnePlus 16 के डिस्प्ले को लेकर भी एक और लीक सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 240Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन पर काम कर रही है. हालांकि, इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोगों का मानना है कि इतना हाई रिफ्रेश रेट जरूरी नहीं है और वही बजट कैमरा सुधार पर खर्च किया जाना चाहिए.
क्या OnePlus फिर बनेगा कैमरा किंग?
फिलहाल OnePlus 16 से जुड़ी ये सभी जानकारियां लीक और अफवाहों पर बेस्ड हैं. लेकिन अगर 200MP कैमरा और फ्लैगशिप इमेजिंग हार्डवेयर वाकई फोन का हिस्सा बनते हैं, तो OnePlus एक बार फिर कैमरा सेगमेंट में जोरदार वापसी कर सकता है.
ये भी पढ़ें- भारत में किस 5G नेटवर्क की स्पीड सबसे फास्ट, सामने आई नई रिपोर्ट, जानें Jio, Airtel और Vi में कौन आगे
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
5 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
6 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
9 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines