OnePlus के फैंस के लिए आज का दिन खास है. कंपनी का नया पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 15R आज दोपहर 12 बजे अपनी पहली सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. लॉन्च के साथ ही इस फोन पर बंपर ऑफर्स और बैंक कैशबैक भी दिए जा रहे हैं. दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-एंड डिस्प्ले के साथ OnePlus 15R प्रीमियम सेगमेंट में लोगों का ध्यान खींच रहा है.
आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी पहली सेल
OnePlus 15R की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इस सेल के दौरान ग्राहकों को खास लॉन्च ऑफर्स का फायदा मिलेगा. कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो परफॉर्मेंस और फीचर्स में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते.
कीमत और वेरिएंट की पूरी जानकारी
OnePlus 15R की शुरुआती कीमत 47,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 52,999 रुपये है. दोनों ही वेरिएंट्स पर बैंक ऑफर उपलब्ध हैं.
3,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर
कंपनी OnePlus 15R पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दे रही है. यह ऑफर HDFC और Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा. कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन चारकोल ब्लैक, मिंट ग्रीन और इलेक्ट्रिक वॉयलेट रंगों में उपलब्ध है. इसके अलावा पहले आएं पहले पाएं बेसिस पर 2299 रुपये के OnePlus Nord Buds 3 भी फ्री दिए जा रहे हैं.
बड़ा और स्मूद AMOLED डिस्प्ले
OnePlus 15R में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 165Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है. इसमें 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और यह Dolby Vision व HDR10+ को भी सपोर्ट करती है.
लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और पावरफुल प्रोसेसर
यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है.
ये भी पढ़ें- OnePlus 15R लॉन्च: 7400mAh बैटरी वाले फ्लैगशिप फोन की इतनी है कीमत, जानें क्या है धांसू फीचर्स
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
16 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines