अगर आज चूक गए तो पछताएंगे! पहली सेल में कीमत से भी सस्ता पड़ रहा OnePlus 15R, ये है ऑफर

OnePlus 15R की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू हो रही है. इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर पहली सेल के दौरान धमाकेदार ऑफर दिए जा रहे हैंं. जिससे ग्राहकों का काम कीमत चुकानी पडे़गी जानते हैं क्या है वो डील.

OnePlus15R

OnePlus 15R की पहली सेल आज.

OnePlus के फैंस के लिए आज का दिन खास है. कंपनी का नया पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus 15R आज दोपहर 12 बजे अपनी पहली सेल में उपलब्ध होने जा रहा है. लॉन्च के साथ ही इस फोन पर बंपर ऑफर्स और बैंक कैशबैक भी दिए जा रहे हैं. दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और हाई-एंड डिस्प्ले के साथ OnePlus 15R प्रीमियम सेगमेंट में लोगों का ध्यान खींच रहा है.

विज्ञापन

आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी पहली सेल

विज्ञापन

OnePlus 15R की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. इस सेल के दौरान ग्राहकों को खास लॉन्च ऑफर्स का फायदा मिलेगा. कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो परफॉर्मेंस और फीचर्स में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते.

कीमत और वेरिएंट की पूरी जानकारी

विज्ञापन

OnePlus 15R की शुरुआती कीमत 47,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 52,999 रुपये है. दोनों ही वेरिएंट्स पर बैंक ऑफर उपलब्ध हैं.

3,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक ऑफर

विज्ञापन

कंपनी OnePlus 15R पर 3,000 रुपये का इंस्टैंट कैशबैक दे रही है. यह ऑफर HDFC और Axis बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा. कलर ऑप्शंस की बात करें तो यह स्मार्टफोन चारकोल ब्लैक, मिंट ग्रीन और इलेक्ट्रिक वॉयलेट रंगों में उपलब्ध है. इसके अलावा पहले आएं पहले पाएं बेसिस पर 2299 रुपये के  OnePlus Nord Buds 3 भी फ्री दिए जा रहे हैं.

बड़ा और स्मूद AMOLED डिस्प्ले

विज्ञापन

OnePlus 15R में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 165Hz के हाई रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है. इसमें 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और यह Dolby Vision व HDR10+ को भी सपोर्ट करती है.

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और पावरफुल प्रोसेसर

विज्ञापन

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 के साथ आता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है.

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ