OnePlus 13s Launch Price Sale Date Availability in India: दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस ने 5 जून, गुरुवार को दोपहर 12 बजे वनप्लस 13एस 5जी फोन लॉन्च कर दिया है। वनप्लस के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर वनप्लस 13एस को वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया है। वनप्लस का पहला छोटा फ्लैगशिप स्मार्टफोन पावरफुल बैटरी और दमदार चिपसेट के साथ है। वनप्लस 13 सीरीज में वनप्लस 13 और वनप्लस 13R के साथ अब वनप्लस 13एस भी शामिल हो गया है। आइए वनप्लस 13s की लॉन्च कीमत, उपलब्धता, कैमरा, बैटरी, चिपसेट समेत अन्य जानकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 13s Specifications
वनप्लस 13s में 6.32 इंच का Full HD AMOLED डिस्प्ले है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 nits ब्राइटनेस स्क्रीन है। iPhone 16e, गूगल पिक्सल 9ए से लेकर सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज जैसे फ्लैगशिप फोन को टक्कर देने के लिए वनप्लस 13एस लॉन्च हो गया है। वनप्लस 13एस में सबसे तेज और क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट है। इसमें 5850mAh बड़ी बैटरी दी गई है जिससे ये एक बेस्ट कॉम्पैक्ट फोन बन सकता है। कंपनी के दावा अनुसार ये सैमसंग और एप्पल से ज्यादा अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन है।
OnePlus 13s Features
इसमें Plus Key दिया गया है जो में वनप्लस 13 और वनप्लस 13R से अलग बनाता है। वनप्लस 13एस में AI कॉल असिस्टेंट, वॉयस स्क्राइब, AI ट्रांसलेशन जैसे AI फीचर्स को भी जोड़ा गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो वनप्लस 13एस में सुपीरियर वाई-फाई स्टेबिलिटी मिलता है। इसके साथ कस्टम इंडस्ट्री-फर्स्ट G1 Wi-Fi एन्हांसमेंट चिप भी है।
OnePlus 13s Camera
कैमरे की बात करें तो वनप्लस 13एस में डुअल एक्सपोजर एचडीआर का सपोर्ट मिलता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP और सेकंडरी रियर कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
OnePlus 13s Launch Price in India
वनप्लस 13एस के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वनप्लस 13एस को तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक वेलवेट, पिंक सैटिन और ग्रीन सिल्क कलर उपलब्ध हैं।
OnePlus 13s Sale Date and Offers
वनप्लस 13एस की बिक्री 12 जून से दोपहर 12 बजे से शुरू है। इस दौरान SBI कार्ड ऑफर्स के तहत वनप्लस 13एस सस्ते में मिल सकता है। बैंक डिस्काउंट के तहत 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला फोन 49,999 रुपये और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अन्य ऑफर्स की बात करें तो वनप्लस 13एस की खरीद के लिए 5000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी उपलब्ध है, जिसका फायदा पुराने फोन की बदली के साथ हो सकता है। इसके अलावा EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है।
वनप्लस के ऑफिशियल वेबसाइट और स्टोर्स पर वनप्लस 13एस खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। जबकि, प्री-बुकिंग के लिए फोन उपलब्ध है। आप वनप्लस 13एस को सेल शुरू होने से पहले प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। साथ ही मिल रहे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Redmi Note 15 Pro 5G के लॉन्च से पहले सस्ता हुआ रेडमी नोट 14 प्रो, जानें कीमत और ऑफर्स
संबंधित खबरें
इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
11 hrs ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
13 hrs agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
14 hrs agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
16 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
2 days agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
2 days agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines