OnePlus 13R इस बार 2025 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना है कि कंपनी इसे भी नए OnePlus 13 के साथ पेश करेगी, क्योंकि OnePlus 12R की घोषणा जनवरी 2024 में की गई थी। हालांकि हमें 13R के आने की जानकारी के लिए कुछ समय तक और इंतजार करना होगा, लेकिन लीक से इसके स्पेसिफिकेशन पहले ही सामने आ गए हैं। OnePlus 13R की भारत में संभावित कीमत भी सामने आ गई है। चलिए इसके बारे में जानें…
OnePlus 13R के संभव फीचर्स
बता दें कि OnePlus 13R, OnePlus Ace 5 का रीब्रांडेड वर्जन होगा जिसे अभी चीन में लॉन्च किया जाना है। पिछले OnePlus Ace वर्जन OnePlus R सीरीज के नाम से ग्लोबल मार्केट में आते हैं इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये भी एक रीब्रांडेड वर्जन होगा। OnePlus 13R के Ace 5 होने की बात कही जा रही है, इसलिए चीनी वर्जन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इससे हमें कुछ अंदाजा मिलता है कि आगामी 13R वर्जन से स्पेक्स के क्या खास हो सकता है।
OnePlus 13R: लीक हुए स्पेक्स
OnePlus 13R में पिछले साल के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। OnePlus 12R में भी एक साल पुरानी फ्लैगशिप चिप का इस्तेमाल किया गया था। यह एक ऐसा ट्रेंड है जिसे आज भी कई ब्रांड फॉलो कर रहे हैं। अपने फ्लैगशिप फोन के साथ लेटेस्ट क्वालकॉम चिप पेश करना और पुराने वाले को किफायती प्रीमियम वर्जन के लिए रखना। इसी तरह OnePlus 12 में Snapdragon 8 Gen 3 SoC है और 12R में Snapdragon 8 Gen 2 चिप से लैस है।
ये भी पढ़ें : WhatsApp ने वीडियो कॉलिंग में किया बड़ा बदलाव, इन यूजर्स को होगा सीधा फायदा
OnePlus 13R में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज हो सकती है। डिवाइस में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला 6.78-इंच LTPO पैनल भी हो सकता है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट होगा। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। आगे की तरफ, हम 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। OnePlus 13R में भी 6,000mAh की बैटरी होगी। लीक के अनुसार, कंपनी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। OnePlus
OnePlus 13R: भारत में कीमत
OnePlus 13R की भारत में कीमत 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। OnePlus 12R को 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। उम्मीद है कि OnePlus या तो कीमत को बनाए रखेगा या इसमें कुछ हजार रुपये की बढ़ोतरी करेगा।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 hr ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
4 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
5 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
7 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines