Discount On OnePlus Phones: OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी के पुराने और पॉपुलर मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. खासतौर पर OnePlus 13R और OnePlus 11R अब पहले से कहीं कम कीमत में उपलब्ध हैं, जिससे मिड-रेंज सेगमेंट में फोन बदलने का यह सही समय माना जा रहा है.
OnePlus 13R पर कितना डिस्काउंट
OnePlus 13R को कंपनी ने 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. फिलहाल यह फोन फ्लिपकार्ट पर कम दाम में लिस्ट किया गया है. 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है. इसके अलावा फ्लिपकार्ट Axis बैंक और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर करीब 2,000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है.
ऑफर के बाद कितनी पड़ेगी OnePlus 13R की कीमत
सभी बैंक ऑफर्स को मिलाकर OnePlus 13R की प्रभावी कीमत करीब 36,000 रुपये रह जाती है. इस प्राइस रेंज में यह फोन एक मजबूत विकल्प बनकर उभरता है, खासकर उन यूजर्स के लिए जो प्रीमियम परफॉर्मेंस चाहते हैं लेकिन फ्लैगशिप कीमत नहीं चुकाना चाहते.
OnePlus 11R भी मिल रहा सस्ता
OnePlus 11R पर रिलायंस डिजिटल की ओर से जबरदस्त छूट दी जा रही है. 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 29,999 रुपये में उपलब्ध है. यह फोन फरवरी 2023 में 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था, यानी इसकी कीमत में सीधे 10,000 रुपये की कटौती हो चुकी है.
बैंक ऑफर से और सस्ता हुआ OnePlus 11R
OnePlus 11R पर IDBI बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है, जिसकी अधिकतम सीमा 4,000 रुपये है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर 26,999 रुपये रह जाती है. यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले यह फोन करीब 13,000 रुपये सस्ता मिल रहा है.
OnePlus 13R के दमदार स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 13R में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है.
OnePlus 11R के फीचर्स अभी भी क्यों हैं मजबूत
OnePlus 11R में 6.74 इंच की FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1240 पिक्सल है. यह 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1450 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले साफ नजर आता है. इन फीचर्स के चलते डिस्काउंट के बाद यह फोन एक बेहतरीन वैल्यू डील बन जाता है.
ये भी पढ़ें- Secret Santa में छा जाना है? 1000 रुपये से कम के ये स्मार्ट गैजेट्स बना देंगे आपको हीरो
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines