OnePlus 13 Series Price Leak: अगले साल OnePlus 13 सीरीज के तहत दो नए फोन वनप्लस 13 और वनप्लस 13R भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक ये डिवाइस 7 जनवरी को लॉन्च होंगे। दोनों स्मार्टफोन्स का डिजाइन, कलर ऑप्शन, उपलब्धता और कई खास फीचर्स का पहले ही खुलासा हो गया है। लॉन्च से पहले, भारत में बेस वनप्लस 13 की कीमत का भी खुलासा हो गया है।
अलग-अलग रैम और स्टोरेज ऑप्शन के हिसाब से इसकी कीमत अलग अलग होगी। कहा जा रहा है कि वनप्लस 13आर वनप्लस ऐस 5 का रीबैज्ड वर्जन होने वाला है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, इससे पहले फ्लैगशिप वनप्लस 13 को अक्टूबर में चीन में पेश किया गया था। चलिए दोनों डिवाइस की कीमत जानें…
OnePlus 13 की कीमत
हाल ही में टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने वनप्लस 13 की कीमत का खुलासा किया है। टिपस्टर के अनुसार वनप्लस 13 की कीमत भारत में 67,000 रुपये से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है। फोन दो रैम और स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च हो सकता है। गौर करने वाली बात यह है कि पिछले OnePlus 12 को भी 12GB + 256GB और 16GB + 512GB ऑप्शन में पेश किया गया था, जिसके पहले वैरिएंट की कीमत 64,999 रुपये और दूसरे की 69,999 रुपये थी।
OnePlus 13R की कीमत
टिपस्टर के अनुसार, OnePlus 13R सिंगल रैम और स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। हालांकि, OnePlus 12R को 8GB + 128GB और 16GB + 256GB ऑप्शन में लॉन्च किया गया था, जिनकी कीमत क्रमशः 39,999 रुपये और 45,999 रुपये थी। बाद में 42,999 रुपये में एक 8GB + 256GB वैरिएंट भी पेश किया गया। स्मार्ट प्रिक्स वेबसाइट के मुताबिक, OnePlus 13R की कीमत 45,990 रुपये होगी।
OnePlus 13 सीरीज के खास फीचर्स
वनप्लस 13 को भारत में आर्कटिक डॉन, ब्लैक एक्लिप्स और मिडनाइट ओशन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जबकि वनप्लस 13R एस्ट्रल ट्रेल और नेबुला नोयर शेड्स में आएगा। दोनों फोन वनप्लस इंडिया वेबसाइट के साथ-साथ अमेजन के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
जहां वनप्लस 13 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर देखने को मिल रहा है तो वनप्लस 13आर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के साथ आएगा। दोनों हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी और AI फोटो एडिटिंग समेत कई खास फीचर्स मिलेंगे। वनप्लस 13 में IP68 और IP69 रेटिंग भी होगी।
ये भी पढ़ें : Samsung Galaxy S25 सीरीज के लॉन्च से पहले सस्ते हो गए ये 5 स्मार्टफोन, फटाफट देखें बेस्ट डील्स
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
17 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines